Logo
Chaturgrahi Yog 2024: नौ ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के देवता बुद्ध ग्रह 31 मई, शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है। यहां अन्य तीन ग्रह पहले से विराजित है। ऐसे में वृषभ राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जिसका लाभ 3 राशि के लोगों को मिलेगा।

Chaturgrahi Yog 2024: ज्योतिष विज्ञान के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। इसी के चलते सभी नौ ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के देवता बुद्ध ग्रह 31 मई, शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है। इससे पहले गुरु 1 May से वृषभ राशि में विराजित है और 14 May 2025 तक इसी राशि में रहने वाले है। वहीं सूर्यदेव भी 14 May से वृषभ राशि में विराजमान है, जो यहां 14 June तक रहेंगे। इसके अलावा 19 May को शुक्रदेव ने वृषभ राशि में प्रवेश किया था। इस तरह वृषभ राशि में चतुग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। इस राजयोग का जबरदस्त लाभ 3 राशियों को मिलेगा। जानते है उन राशियों के बारे में - 

मेष राशिफल 
(Mesh Rashifal) 

वृष राशि में बनने जा रहा चतुर्ग्रही योग मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस राशि के व्यापारी जातकों को नई डील्स मिल सकती है। किसी योजना में धन निवेश करने का अच्छा समय है। आमदनी के नए अवसर उत्पन्न होंगे, जिससे आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। 

वृषभ राशिफल 
(Vrashabh Rashifal) 

वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य, गुरु, बुध और शुक्र की युति शुभ परिणाम दिलाने वाली है। इनके दांपत्य जीवन की तमाम परेशानियां दूर होंगी। व्यापारी जातकों को निवेश करने पर भविष्य में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते है। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुल सकते है। 

कर्क राशिफल 
(Kark Rashifal) 

वृषभ राशि में बन रहे चतुर्ग्रही योग से कर्क राशि के लोगों को जबरदस्त लाभ होगा। इन जातकों के जीवन में एक नहीं बल्कि कई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की इच्छा पूरी होगी। इसके अलावा परिवार के साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते है। आर्थिक स्तिथि में मजबूती आएगी। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487