Logo
2-Wheeler News: इस वित्तीय वर्ष के मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में दोपहिया बाजार में कई दिलचस्प अपडेट सामने आए, जो आने वाले दिनों में ग्राहकों के लिए नए विकल्प पेश कर सकते हैं।

2-Wheeler News: मार्च के अंतिम सप्ताह में दोपहिया वाहन उद्योग में कई महत्वपूर्ण अपडेट देखने को मिले। इस दौरान एक नई बाइक का लॉन्च हुआ, साथ ही कुछ अहम जानकारियां सामने आईं। आइए जानते हैं इस हफ्ते भारतीय दोपहिया बाजार में क्या कुछ खास हुआ।

1. Royal Enfield Classic 650 लॉन्च
EICMA 2024 में अनावरण के बाद, रायल एनफील़्ड ने भारतीय बाजार में अपनी नई Classic 650 बाइक लॉन्च कर दी है। इस बाइक की कीमत ₹3.37 लाख (Ex-showroom) रखी गई है। Classic 650 में 650cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 47PS की पावर और 52Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक चार रंगों में उपलब्ध है: Vallam Red, Bruntingthorpe Blue, Black Chrome और Teal।

2. जापान में 2025 Yamaha R1 लॉन्च
Yamaha ने अपनी नई 2025 Yamaha R1 को जापान में पेश किया है। इस बाइक में कार्बन फाइबर विंगलेट्स जोड़े गए हैं, जिससे इसकी एरोडायनामिक क्षमता और आक्रामकता बढ़ गई है। हालांकि, इसमें इंजन वही रखा गया है जो पहले था। यह संभवतः Yamaha की अंतिम R1 हो सकती है, जिससे यह मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए एक खास मॉडल बन जाता है।

ये भी पढ़ें...ग्लोबल डेब्यू से पहले सामने आई नई निसान लीफ की झलक, जानें क्या होगा खास? 

3. 2025 Bajaj NS160 डीलरशिप्स पर पहुंची
Bajaj ने अपनी 2025 NS160 को डीलरशिप्स तक पहुंचा दिया है। इस बाइक के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अब इसमें ABS मोड्स और OBD-2B संगत इंजन की सुविधा मिलेगी। हालांकि, अन्य कोई प्रमुख अपडेट इसमें नहीं किया गया है, लेकिन इसे जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

4. Ather की नई इलेक्ट्रिक बाइक जल्द लॉन्च होगी
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में बड़ा नाम बना Ather जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। यह ई-बाइक 125cc से 200cc पेट्रोल मोटरसाइकिलों के मुकाबले उतारी जाएगी। महामारी के चलते इसकी लॉन्चिंग में देरी हुई थी, लेकिन अब उम्मीद है कि यह अगले 3-4 वर्षों में बाजार में आ सकती है।

ये भी पढ़ें...नितिन गडकरी ने कहा- अब टू-व्हीलर के साथ दो हेलमेट देने होंगे, ISI सर्टिफाइट होना जरूरी

5. Hero Vida Z टेस्टिंग के दौरान स्पॉट 
Hero Vida Z को पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह बाइक Vida V2 की तुलना में अधिक फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन के साथ आएगी। इस ई-बाइक की कीमत करीब ₹1,00,000 (Ex-showroom, Delhi) हो सकती है, जिससे यह Honda QC1 और Ola S1 X जैसी इलेक्ट्रिक बाइकों को टक्कर देगी।

इस तरह, मार्च के आखिरी हफ्ते में दोपहिया बाजार में कई दिलचस्प अपडेट सामने आए, जो आने वाले दिनों में ग्राहकों के लिए नए विकल्प पेश कर सकते हैं।

(मंजू कुमारी)
 

5379487