Tucson Facelift: हुंडई ने लॉन्च की नई SUV, बेस वैरिएंट में डाल दिए टॉप जैसे फीचर्स; इतनी रखी कीमत

हुंडई ने टक्सन (Hyundai Tucson) SUV का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। टक्सन कंपनी के लिए ग्लोबली पॉपुलर SUV है। इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।;

By :  Desk
Update:2024-07-20 16:05 IST
  • whatsapp icon

2025 Hyundai Tucson Facelift Launch: हुंडई ने टक्सन SUV का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। टक्सन कंपनी के लिए ग्लोबली पॉपुलर SUV है। अपने डिजाइन, लुक, परफॉर्मेंस के चलते इसे दुनियाभर में पसंद किया जाता है। कंपनी ने इसे फेसलिफ्ट मॉडल में कई चेंजेस किए हैं। अभी इस कार को यूएसए मार्केट में लॉन्च किया गया है। जहां इसकी शुरुआती कीमत 28,355 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 23.70 लाख रुपए है। बता दें कि इसे पिछले साल नवंबर 2023 में न्यूयॉर्क ऑटो शो में पेश किया गया है। इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट का डिजाइन
इसके डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसमें नया ग्रिल, LED DRL सिग्नेचर और बंपर के साथ नया फेशिया दिया है। इसके व्हील को भी नया डिजाइन दिया गया है। ये पहले की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश दिखते हैं। फेसलिफ्ट मॉडल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। इसकी कीमत में 755 अमेरिकी डॉलर (करीब 63 हजार रुपए) तक तक ज्यादा बढ़ा दिए हैं।

हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट का इंटीरियर
2025 हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट के इंटीरियर में ज्यादा चेंजेस देखने को मिलते हैं। इसमें फास्ट प्रोसेसर और शार्प ग्राफिक्स के साथ डुअल 12.3-इंच की स्क्रीन के साथ एक नया डैशबोर्ड डिजाइन मिलता है। सेंटर कंसोल और सेंटर स्टैक को फिर से डिजाइन किया गया है। बेस वैरिएंट LED लाइटिंग, एकूस्टिक ग्लास, 17-इंच एलॉय व्हील, कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट, क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और 4.2-इंच इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन शामिल हैं। ADAS सूट भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। अब इसके इंटीरियर में कई फिजिकल बटन देखने को मिलते हैं।

हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट का इंजन
इसके पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 187 bhp वाला 2.5 लीटर इंजन दिया है। टक्सन हाइब्रिड में 1.49 kWh बैटरी के साथ 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, जिसका कुल आउटपुट 231 bhp है। टॉप-स्पेक टक्सन PHEV में 13.8 kWh की बड़ी बैटरी है, जिसका कुल आउटपुट 268 bhp है। एक बार चार्ज करने पर यह 53km की प्योर-ईवी रेंज देती है। यूएसए मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत 28,355 अमेरिकी डॉलर (करीब 23.70 लाख रुपए) है। टक्सन हाइब्रिड मॉडल की कीमत 33,115 अमेरिकी डॉलर (करीब 27.70 लाख रुपए) से शुरू होती है। वहीं, प्लग-इन हाइब्रिड की कीमत 39,380 अमेरिकी डॉलर (करीब 33 लाख रुपए) से शुरू है।

(मंजू कुमारी)

Similar News