New Kawasaki Bike: भारतीय बाजार में कई शानदार मोटरसाइकिल पेश करती है, जिनमें से Kawasaki Z900 एक बेहद पॉपुलर मॉडल है। यह चार-सिलेंडर नियर-लिटर क्लास मोटरसाइकिल के रूप में जानी जाती है। Kawasaki ने 2024 के अक्टूबर के अंत में अपनी नई 2025 Z900 को पेश किया था और अब कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में, कंपनी ने इस मॉडल के डिजाइन को भारत में पेटेंट कराया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है।
2025 Kawasaki Z900 डिजाइन
कावासाकी जेड900 अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और आकर्षक डिजाइन के लिए जानी जाती है और यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स बाइक्स में से एक है। 2025 मॉडल को कुछ नए अपडेट्स और अतिरिक्त फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे यह बाइक प्रेमियों के लिए और भी दिलचस्प बन जाएगी।
डिजाइन में क्या होंगे बदलाव?
- 2025 Z900 में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नया LED हेडलाइट क्लस्टर और LED टेल लाइट्स मिलने की संभावना है। बाइक की बॉडी पैनल और टैंक शराउड्स को भी अपडेट किया जा सकता है, जिससे इसे और मस्कुलर और आकर्षक लुक मिलेगा। इसके अलावा, फ्रंट USD फोर्क्स पर गोल्ड फिनिश और व्हील्स पर ग्रीन पेंट जॉब इसे और भी स्टाइलिश बना सकते हैं।
- इसके अलावा, नई Z900 में 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है, जो Bluetooth कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। यह फीचर राइडर को नोटिफिकेशन अलर्ट्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा देगा। अन्य फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और राइड मोड्स भी जोड़े जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें...एक्सपर्ट बाइक राइडर बनने के 7 जरूरी टिप्स, आपके साथ फैमिली भी रहेगी सेफ
कंपोनेंट्स और पावरट्रेन
नई Kawasaki Z900 में USD टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनो-शॉक, फ्रंट में ड्यूल डिस्क ब्रेक सेटअप और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें Dunlop स्पोर्ट मैक्स टायर्स और 810 मिमी व 830 मिमी सीट हाइट ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। बाइक में 948cc का क्वाड-पॉट इंजन होगा, जो 123 bhp की पावर जनरेट करेगा।
ये भी पढ़ें...गर्मी के मौसम में तेज धूप से खराब होगा गाड़ियों का पेंट, अपनाएं ये जरूरी उपाय
कीमत और उपलब्धता
वर्तमान में भारतीय बाजार में Kawasaki Z900 की एक्स-शोरूम कीमत 9.38 लाख रुपये है और यह Metallic Matte Graphene Steel Gray और Metallic Spark Black कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। नई 2025 Kawasaki Z900 की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक हो सकती है और इसे साल के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
(मंजू कुमारी)