2025 TVS Ronin: टीवीएस मोटर ने अपनी नई बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है, जिसका नाम 2025 TVS Ronin है। नई TVS Ronin को भारत में ₹1.35 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत पर उतारा गया है। इस अपडेटेड मॉडल में Glacier Silver और Charcoal Ember नाम के दो नए रंग जोड़े गए हैं। इसके अलावा, अब इसके मिड-स्पेक वेरिएंट में डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड रूप में मिलेगा, जिसकी कीमत ₹1.59 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

नई TVS Ronin में क्या खास?
इसमें कुछ डिज़ाइन अपडेट्स भी किए गए हैं। हेडलाइट के चारों ओर ब्लैक आउट फिनिश, नया सीट डिज़ाइन, और पतला रियर मडगार्ड इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। साथ ही, TVS Ronin में 225.9cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 20.1 bhp पावर और 19.93 Nm टॉर्क जनरेट करता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स, USD फ्रंट फोर्क्स, और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन से लैस यह बाइक एक बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस देने का वादा करती है। अगर आप TVS Ronin खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये 4 शानदार विकल्प मौजूद हैं...

1. रॉयल एनफील्ड हंटर 350 
कीमत: ₹1.50 - ₹1.74 लाख (एक्स-शोरूम)
इंजन: 349.34cc, जो 19.64 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क जनरेट करता है।
माइलेज: 36.2 kmpl और 13-लीटर फ्यूल टैंक से 470 km की रेंज।
डिजाइन: क्लासिक रॉयल एनफील्ड लुक और दमदार परफॉर्मेंस।

2. होंडा CB350
कीमत: ₹2.15 - ₹2.19 लाख (एक्स-शोरूम)
इंजन: 348.36cc एयर-कूल्ड, जो 20.78 bhp पावर देता है।
डिजाइन: रेट्रो-स्क्रैम्बलर लुक और एडवेंचर-स्टाइल डिज़ाइन।
होंडा CB350 और H’ness CB350 जैसा दमदार इंजन और परफॉर्मेंस।

ये भी पढ़ें...एक बाइक पर 15 हजार और दूसरी पर 30 हजार की छूट, जानिए ऑफर की पूरी डिटेल

3. बजाज डोमिनार 250 
कीमत: ₹1.85 लाख (एक्स-शोरूम)
इंजन: 248.8cc, जो 26.63 bhp पावर और 23.5 Nm टॉर्क देता है।
परफॉर्मेंस: 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच से स्मूथ राइडिंग।
खासियत: टूरिंग के लिए शानदार विकल्प, लेकिन वजन 180 kg होने से भारी बाइक।

ये भी पढ़ें...7-सीट, बैक पैसेंजर के लिए स्क्रीन, एम्बिएंट लाइटिंग के साथ पेश हुई कार

4. KTM 250 Duke 
कीमत: ₹2.25 लाख (एक्स-शोरूम)
इंजन: 249.07cc लिक्विड-कूल्ड, जो 30.57 bhp पावर और 25 Nm टॉर्क देता है।
डिजाइन: स्पोर्टी और एग्रेसिव डिज़ाइन, हाई-परफॉर्मेंस राइडिंग के लिए बेहतरीन।
खासियत: अगर आप स्पीड और परफॉर्मेंस पसंद करते हैं, तो ये बढ़िया विकल्प है।

(मंजू कुमारी)