Logo
MG Motor: एमजी मोटर ने अपनी नई ZS SUV को सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च करने वाली है, जिसके बाद इसे धीरे-धीरे अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश किया जाएगा।

MG Motor: एमजी मोटर अपनी नई ZS SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका लक्ष्य Hyundai Creta और Tata Nexon जैसी SUV से मुकाबला करना है। इस हाइब्रिड SUV में कंपनी ने कुछ बेहद आकर्षक फीचर्स शामिल किए हैं। इसका फ्रंट लुक काफी अग्रेसिव बनाया गया है। कंपनी 26 अगस्त को लॉन्चिंग से पहले अपनी नई एसयूवी का टीजर जारी कर चुकी है। जिसमें इसकी कई खूबियों को दिखाया गया है।

MG ZS SUV की खासियतें
MG Motor अपनी नई ZS SUV को सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च करने वाली है, जिसके बाद इसे धीरे-धीरे अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश किया जाएगा। इस SUV को भारत में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है, लेकिन इसकी सटीक तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। 26 अगस्त को इस SUV का अनावरण किया जाएगा, और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी।

MG ZS SUV की डिजाइन
MG ZS SUV के टीज़र से यह स्पष्ट होता है कि इसका फ्रंट लुक काफी अग्रेसिव है। इसमें प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ LED DRLs दिए गए हैं, और ओवल शेप की ग्रिल जोड़ी गई है, जो ऑडी कारों की तरह दिखती है। SUV में नए व्हील आर्च और अलॉय व्हील्स का भी इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। रियर साइड में LED टेल लाइट्स और अपडेटेड बंपर दिए गए हैं, जो SUV के लुक को और भी बेहतरीन बनाते हैं।

MG ZS SUV इंजन और परफॉर्मेंस
MG ने घोषणा की है कि ZS SUV को पेट्रोल-हाइब्रिड तकनीक के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किया जाएगा। हालांकि, भारतीय बाजार में यह SUV किस इंजन के साथ आएगी, इस पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि इसे पेट्रोल या टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पहले से ही उपलब्ध है। अगर इसे आयात किया जाता है, तो इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है, लेकिन अगर इसे भारत में ही बनाया जाता है, तो यह अपेक्षाकृत सस्ती हो सकती है।

(मंजू कुमारी)
 

5379487