Best Selling SUV: अप्रैल से अक्टूबर तक 6.13 लाख की कार का दबदबा; क्रेटा, ब्रेजा भी इसके सामने फेल

Best selling SUVs
X
Best selling SUVs
देश के अंदर पिछले 7 महीने यानी अप्रैल से अक्टूबर तक के सेल्स डेटा पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस सेगमेंट में 16% की ईयरली ग्रोथ दर्ज हुई है।

Best selling SUVs in India in April to October 2024: देश के अंदर पिछले 7 महीने यानी अप्रैल से अक्टूबर तक के सेल्स डेटा पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस सेगमेंट में 16% की ईयरली ग्रोथ दर्ज हुई है। वहीं, 6.13 लाख की टाटा पंच देश की सबसे पॉपुलर SUV बनकर सामने आई है। इतना ही नहीं, टॉप-10 की लिस्ट में मारुति फ्रोंक्स, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और महिंद्रा XUV3XO का भी दबदबा दिखा है। वहीं, हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, मारुति ग्रैंड विटारा जैसे मॉडल भी ग्राहकों को जमकर पसंद आए हैं।

अप्रैल से अक्टूबर 2024 तक बिकने वाली टॉप-10 SUV सेल्स की बात करें तो टाटा पंच की इन 7 महीने में 1,17,560 यूनिट बिकी। जबकि, 2023 के 7 महीने में ये आंकड़ा 87,943 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 34% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई क्रेटा की इन 7 महीने में 1,13,913 यूनिट बिकी। जबकि, 2023 के 7 महीने में ये आंकड़ा 96,770 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 18% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति ब्रेजा की इन 7 महीने में 1,10,024 यूनिट बिकी। जबकि, 2023 के 7 महीने में ये आंकड़ा 97,978 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 12% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें... डुअल स्वैपेबल बैटरी के साथ होंडा एक्टिवा E लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 102Km रेंज

महिंद्रा स्कॉर्पियो की इन 7 महीने में 96,970 यूनिट बिकी। जबकि, 2023 के 7 महीने में ये आंकड़ा 73,427 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 32% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति फ्रोंक्स की इन 7 महीने में 90,260 यूनिट बिकी। जबकि, 2023 के 7 महीने में ये आंकड़ा 74,834 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 21% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा नेक्सन की इन 7 महीने में 87,109 यूनिट बिकी। जबकि, 2023 के 7 महीने में ये आंकड़ा 95,862 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 9% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें... इस सेडान का अपडेटेड मॉडल अगले साल होगा लॉन्च, कई कमाल के फीचर्स से होगी लैस

मारुति ग्रैंड विटारा की इन 7 महीने में 69,834 यूनिट बिकी। जबकि, 2023 के 7 महीने में ये आंकड़ा 70,572 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 1% की ईयरली डिग्रोथ मिली। हुंडई वेन्यू की इन 7 महीने में 67,422 यूनिट बिकी। जबकि, 2023 के 7 महीने में ये आंकड़ा 76,956 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 12% की ईयरली डिग्रोथ मिली। किआ सोनेट की इन 7 महीने में 64,716 यूनिट बिकी। जबकि, 2023 के 7 महीने में ये आंकड़ा 45,559 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 42% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा XUV3XO की इन 7 महीने में 60,063 यूनिट बिकी। जबकि, 2023 के 7 महीने में ये आंकड़ा 34,632 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 73% की ईयरली ग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story