Logo
Electric Scooter: BGauss ने अपने पहले RUV350 इलेक्ट्रिक स्कूटर में को तीन वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत 1.10 लाख से 1.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Electric Scooter: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी BGauss ने अपना पहला RUV इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर RUV350 देश में बढ़ती इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग को पूरा करने में इस सेगमेंट की दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगा। BGauss ने नए स्कूटर से पोर्टफोलियो को मजबूत किया है और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का वादा पूरा किया है। यह स्कूटर अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वियों जैसे- ओकिनावा ओक्ही-90 को कड़ी टक्कर दे सकता है। BGauss RUV350 में सिक्योरिटी से जुड़े कई एडवांस फीचर जोड़े गए हैं।

BGauss RUV350 क्या है? 
BGauss का इलेक्ट्रिक स्कूटर BGauss RUV350 अपने सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने के लिए भारतीय बाजार में प्रवेश कर चुका है। BGauss RUV350 इलेक्ट्रिक स्कूटर हाल के दिनों में काफी चर्चित रहा है। कंपनी ने इसे पुणे के पास स्थित चकन आधुनिक प्लांट में तैयार किया है। कंपनी इसकी क्वालिटी और परफॉर्मेंस को उत्कृष्ट बनाने का वादा करती है। देशभर में BGauss के 125 से ज्यादा शोरूम हैं। कंपनी "मेक इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया" इंनीशिएटिव के तौर पर इसे लेकर ग्लोबल मार्केट की ओर देख रही हैं।

BGauss RUV 350 की खासियतें?
BGauss ने आरयूवी 350 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है- i EX, EX, और Max। इसमें मैक्स 3 kWh LFP बैटरी के साथ इको मोड में 120 किमी की रेंज का दावा करता है, जबकि अन्य दो में 2.3 kWh की बैटरी के साथ 90 किमी की रेंज मिलेगी। ये सभी 'इनव्हील हाइपरड्राइव' मोटर (चेतक की स्विंगआर्म-माउंटेड यूनिट के जैसे) का इस्तेमाल करते हैं और 75 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकते हैं।

BGauss RUV 350 के क्या हैं फीचर्स?
बेस RUV 350i EX में ब्लूटूथ के बिना एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा। जबकि अन्य दो वेरिएंट 5 इंच के कलर टीएफटी डिस्प्ले के साथ आए हैं, जो नोटिफिकेशन अलर्ट और नेविगेशन सिग्नल की जरूरतों को पूरा करेंगे। बेस मॉडल में क्रूज़ कंट्रोल, हिल होल्ड, फ़ॉल सेफ़ और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट नहीं होने से ग्राहकों को थोड़ी मायूसी जरूर हो सकती है। आरयूवी 350 में 16-इंच के बड़े व्हील शामिल हैं, जो आमतौर पर दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में देखे जाने वाले स्टेप-थ्रू स्कूटर के जैसे हैं। 

BGauss RUV 350 की प्राइस?
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.10 लाख से 1.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी है। आरयूवी 350 एथर रिज़्टा, टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक जैसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटरों को कड़ी टक्कर दे सकता है।

(मंजू कुमारी) 
 

jindal steel hbm ad
5379487