Logo
Bharat Mobility Global Expo 2024 : भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल शो भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 का आज से आगाज हो गया है। अगले 3 दिन नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में देश-दुनिया की कंपनियों के प्रोडक्ट्स शोकेस सजेंगे, जिसे देखने दुनियाभर के लोग जुटेंगे।

Bharat Mobility Global Expo 2024 : भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 की शुरुआत हो गई है। यह आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में एक से 3 फरवरी तक चलेगा। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में 50 देशों की 800 से ज्यादा ऑटो मोबाइल कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

कंपनियां अपनी कारें शोकेस करेंगी 

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े इस ग्लोबल एक्सपो में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड, स्कोडा और फॉक्सवैगन, टोयोटा, ऑडी, मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू, होंडा, यामाहा, सुजुकी, ऐथर एनर्जी, अशोक लेलैंड समेत देश-दुनिया की कई पॉपुलर और बड़ी कार और टू-व्हीलर कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। भारत सरकार और कई एजेंसियां इस एक्सपो को ग्लोबल मार्केट में भारत की ताकत को प्रदर्शित करने के साथ ही भारत को एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने की कोशिश के रूप में देख रही है। 

PM मोदी करेंगे संबोधित 

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दूसरे दिन यानी 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। एक्सपो में मॉर्डन टेक्नोलॉजी और व्हीकल सेगमेंट में सफलताओं पर चर्चा की जाएगी। कईं कंपनियां अपने नए मॉडल और इलेक्ट्रिक वाहनों को अनवील करने वाली है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू वाहन कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, सीएनजी और बायो-फ्यूल से चलने वाले वाहनों को शोकेस करेंगी।

दुनियाभर की कंपनियां

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स के साथ ACMA Automechanika के तहत 600 से ज्यादा व्हीकल कॉम्पोनेंट्स मैन्युफैक्चरर्स, 50 बैटरी कंपनियां, 10 टायर मैन्युफैक्चरर्स, 15 से ज्यादा टेक्नॉलजी सेक्टर के स्टार्टअप और पांच इस्पात विनिर्माता शामिल होंगे। इस ग्लोबल एक्सपो में जापान, जर्मनी, साउथ कोरिया, ताइवान और थाइलैंड जैसे देशों के पवेलियन तो होंगे ही, साथ ही इसमें अमेरिका, स्पेन, यूएई, रूस, इटली, तुर्की, सिंगापुर और बेल्जियम से इंटरनेशनल पार्टिसिपेंट्स शामिल होंगे।

5379487