Logo
Year End Discounts: अभी भारतीय बाजार में करीब 20 ऐसी एसयूवी बिक्री पर हैं, जिन पर कम से कम 1 लाख रुपए या उससे अधिक की छूट मिल रही है।

Year End Discounts: साल 2024 खत्म होने वाला है और कार निर्माता कंपनियों ने अपने अनसोल्ड स्टॉक को खपाने के लिए भारी डिस्काउंट और बेहतरीन ऑफर पेश किए हैं। आखिरी महीने दिसंबर में भारतीय बाजार में करीब 20 ब्रांडेड  एसयूवी पर 1 लाख रुपए या उससे ज्यादा की छूट मिल रही है। ऐसे में अगर आप नई SUV घर लाने का प्लान बना चुके हैं, तो सबसे पहले इन 7 कंपनियों के ईयर एंड डिस्काउंट ऑफर जरूर जान लीजिए। 

1) टोयोटा SUVs पर शानदार ऑफर (₹1.6 लाख तक की बचत)
टोयोटा टाइसोर: 100hp टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर ₹1 लाख तक की छूट, जबकि 90hp 1.2-लीटर NA वेरिएंट पर ₹65,000 तक बचत का मौका मिल रहा है।
हाइराइडर: 115hp स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर ₹1.6 लाख तक के फायदे। 105hp माइल्ड-हाइब्रिड और 88hp CNG वेरिएंट्स पर ₹75,000 तक की छूट।

2) मारुति SUVs पर भारी छूट (₹2 लाख तक)
ग्रैंड विटारा: स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर ₹1.5 लाख तक की छूट। माइल्ड-हाइब्रिड और CNG वेरिएंट्स पर ₹70,000 तक का डिस्काउंट। 
मारुति जिम्नी: यह मजबूत और रग्ड SUV ₹2 लाख तक के फायदे के साथ उपलब्ध है। यह 105hp, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, मैनुअल व ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस हैं।

3) स्कोडा-वोक्सवैगन SUVs पर ऑफर (₹2 लाख से ज्यादा)
वोक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक: 115hp, 1.0-लीटर TSI इंजन वेरिएंट्स पर ₹2 लाख से ज्यादा की छूट। 150hp, 1.5-लीटर TSI इंजन वेरिएंट्स पर ₹80,000 तक की छूट। 2023 मॉडल्स पर इससे भी ज्यादा आकर्षक ऑफर उपलब्ध हैं।

4) MG SUVs पर डिस्काउंट्स (₹2 लाख से अधिक)
MG हेक्टर: पांच, छह और सात-सीटर वेरिएंट्स पर ₹2 लाख से अधिक की छूट। यह 143hp, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 170hp, 2.0-लीटर डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ आती है।
MG ZS EV: 50.3kWh बैटरी पैक के साथ आने वाली इस इलेक्ट्रिक SUV पर ₹1.5 लाख तक की छूट।
MG एस्टर: 110hp, 1.5-लीटर पेट्रोल और 140hp, 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स पर ₹1.25 लाख तक की बचत।

ये भी पढ़ें...वेन्यू, एक्सटर, ऑरा, वरना से ज्यादा लोगों को ये SUV आ रही पसंद, फिर सेल्स में अव्वल

5) महिंद्रा SUVs पर जबरदस्त डिस्काउंट (₹3 लाख से ज्यादा)
XUV400 EV: 34.5kWh और 39.4kWh बैटरी पैक वेरिएंट्स पर ₹3 लाख तक की छूट।
महिंद्रा थार (3-डोर): 4WD अर्थ एडिशन पर ₹3.06 लाख तक का डिस्काउंट। पेट्रोल 2WD वेरिएंट पर ₹1.3 लाख तक की छूट।
बोलेरो लाइनअप: बोलेरो और बोलेरो नियो पर ₹1.4 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं। बोलेरो नियो प्लस पर भी ₹1 लाख तक का ऑफर है।
XUV300 (2023 मॉडल्स): ₹1.8 लाख तक की छूट की पेशकश की गई है।

6) जीप SUVs पर बेहतरीन छूट (₹3.2 लाख तक)
जीप कंपास: ₹3.2 लाख तक का डिस्काउंट। यह 170hp, 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है।
जीप मेरिडियन: 5-सीटर और 7-सीटर वेरिएंट्स पर ₹2.8 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें...अब गाड़ियों को चमचमाती रखना होगा आसान, भोपाल में खुला US ब्रांड का स्टूडियो

7) टाटा SUVs पर बंपर ऑफर्स (₹3.7 लाख तक)
टाटा हैरियर और सफारी: 2023 मॉडल्स पर ₹3.7 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। 2024 मॉडल्स पर भी आकर्षक छूट उपलब्ध है।
टाटा नेक्सन: इसके प्री-फेसलिफ्ट 2023 मॉडल्स पर दिसंबर में ₹2.7 लाख तक की छूट का पूरा लाभ उठाया जा सकता है।

अगर आप SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो महिंद्रा, टाटा और जीप के मॉडल पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। पुराने स्टॉक (2023) पर और भी बेहतरीन डील मिल सकती है। डिस्काउंट अमाउंट शहर और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसकी सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें। 

(मंजू कुमारी)
 

CH Govt
5379487