Logo
MG Discount Offers: एमजी अपनी कारों ग्लॉस्टर, हेक्टर, ऐस्टर और ZS EV पर इतनी भारी छूट दे रही है कि इस शानदार डिस्काउंट से कोई छोटी-मोटी नई कार खरीदी जा सकती है।

MG Discount Offers: एमजी मोटर अगस्त महीने में अपनी SUVs पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आई है। एमजी की कारों पर हर महीने अच्छे डिस्काउंट मिलते हैं, लेकिन इस महीने कंपनी ने ग्राहकों के लिए कुछ खास ऑफर पेश किए हैं। खासकर MG Gloster SUV खरीदने पर 6 लाख रुपए तक का फायदा मिल सकता है, जिससे आप इतने पैसों में एक नई कार खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं, एमजी की किस कार पर कितना फायदा मिल रहा है।

1) MG Gloster पर 6 लाख तक का डिस्काउंट
MG की फ्लैगशिप 7-सीटर SUV Gloster पर इस महीने ग्राहकों को 6 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यह डिस्काउंट स्टॉक में बची हुई गाड़ियों पर दिया जा रहा है। आने वाले समय में MG Gloster का फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है, इसलिए कंपनी मौजूदा मॉडल के स्टॉक को निकालने के लिए यह ऑफर दे रही है।

2) MG Hector पर 3 लाख रुपए तक की छूट
MG की टॉप सेलिंग SUV Hector पर इस महीने 3 लाख रुपए तक का फायदा मिल सकता है। पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध Hector फीचर्स और साइज में बड़ी SUV है। इसका मुकाबला Mahindra Scorpio-N, XUV700, Tata Harrier, Safari, और Hyundai Alcazar जैसी SUVs से होता है।

3) MG Astor पर 2 लाख रुपए तक का लाभ
जो लोग इस महीने MG Astor खरीदने का सोच रहे हैं, उन्हें डीलरशिप लेवल पर 2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। MG Astor का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser Hyryder से होता है।

4) MG ZS EV पर 2.2 लाख रुपए तक की छूट
MG की पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV ZS EV पर भी इस महीने 2.2 लाख रुपए तक का फायदा मिल सकता है। यह डिस्काउंट भी डीलरशिप लेवल पर दिया जा रहा है।

5) MG Comet EV पर 90 हजार रुपए का फायदा
MG Motor की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV पर भी 90 हजार रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इन शानदार ऑफर्स के साथ MG Motor की SUVs इस महीने खरीदने का एक अच्छा मौका हो सकता है।

(मंजू कुमारी) 

5379487