Car Buyer Guide: भारत में ऑफ-रोडिंग एसयूवी सेगमेंट में Maruti Suzuki की Jimny एक लोकप्रिय विकल्प है। अगर आप इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद हर महीने कितनी EMI चुकानी होगी। आइए जानते हैं बेस्ट फाइनेंस प्लान...
Maruti Jimny की कीमत और ऑन-रोड खर्च
Maruti Suzuki अपनी Jimny के बेस वेरिएंट Zeta को भारतीय बाजार में 14.75 लाख रुपये की ऑन-रोड कीमत पर उपलब्ध कराती है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है, तो इस पर कुछ अतिरिक्त खर्च भी होंगे। इसमें रजिस्ट्रेशन चार्ज के रूप में ₹1.27 लाख, इंश्योरेंस के लिए लगभग ₹60,000, और TCS चार्ज के रूप में ₹12,755 का भुगतान करना होगा। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद इसकी कुल ऑन-रोड कीमत ₹14.75 लाख हो जाती है।
ये भी पढ़ें...सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 के अपडेट वर्जन में क्या नया, जानें पूरी डिटेल
2 लाख रुपए डाउन पेमेंट के बाद कितनी होगी EMI?
अगर आप Maruti Jimny का Zeta वेरिएंट खरीदते हैं, तो बैंक इसकी एक्स-शोरूम कीमत पर लोन फाइनेंस करेगा। 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद आपको लगभग ₹12.75 लाख का लोन लेना होगा। यदि बैंक यह लोन 9% ब्याज दर पर 7 साल की अवधि के लिए मंजूर करता है, तो आपको हर महीने ₹20,522 की EMI चुकानी होगी।
कुल लागत कितनी होगी?
अगर आप ₹12.75 लाख का लोन 9% वार्षिक ब्याज दर पर 7 साल के लिए लेते हैं, तो इस अवधि में कुल ₹4.48 लाख का ब्याज चुकाना होगा। इस तरह, Maruti Jimny की कुल लागत एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत मिलाकर ₹14.75 लाख होगी, जिसमें ब्याज जोड़ने के बाद यह बढ़कर ₹19.23 लाख तक पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें...इस साल आखिर तक लॉन्च होगी 2025 Kawasaki Z900, पेटेंट हुआ डिजाइन
Jimny का मुकाबला किनसे है?
Maruti Suzuki की Jimny को ऑफ-रोडिंग एसयूवी सेगमेंट में उतारा गया है, जहां इसका सीधा मुकाबला Mahindra Thar, Thar Roxx और Force Gurkha जैसी दमदार एसयूवी से होता है।
अगर आप एक कॉम्पैक्ट, सक्षम और भरोसेमंद ऑफ-रोडिंग एसयूवी की तलाश में हैं, तो Maruti Jimny एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
(मंजू कुमारी)