Citroen Basalt All Variants Price Revealed: सिट्रोन इंडिया ने बेसाल्ट कूप SUV के सभी वैरिएंट की कीमतों का ऐलान कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.99 लाख रुपए से 13.62 लाख रुपए तक हैं। कंपनी का कहना है कि सितंबर के पहले सप्ताह से इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। फिलहाल ये देश की सबसे सस्ती कूप SUV भी है। इसका सीधा मुकाबला टाटा कर्व से होगा। हालांकि, कर्व की कीमतें आना अभी बाकी है। चलिए आपको इसके सभी वैरिएंट की कीमतें दिखाते हैं।

Citroen Basalt All Variants Price

सिट्रोन बेसाल्ट का डिजाइन
बेसाल्ट का फ्रंट एंड सिट्रोन C3 एयरक्रॉस से काफी मिलता-जुलता है, जिसके साथ यह अपनी अंडरपिनिंग शेयर करता है। इसमें समान स्टाइल वाले DRLs, हेडलैंप क्लस्टर, ग्रिल और फ्रंट में एयर इनटेक की प्लेसमेंट भी समान है। बेसाल्ट के डिजाइन साइड से देखते पर साफ हो जाता है, क्योंकि इसमें एक कूप रूफलाइन है, जो बी-पिलर से नीचे की ओर एक इनबिल्ट स्पॉइलर लिप के साथ एक हाई डेक लिड में है। यह 16-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील्स दिए हैं।

सिट्रोन बेसाल्ट का इंटीरियर
इसके इंटीरियर की बात करें इसका लेआउट C3 एयरक्रॉस जैसे ही है, जिसमें इसके डैशबोर्ड डिजाइन और 10.25-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन जैसे एलिमेंट लिए गए हैं। एयरक्रॉस के विपरीत इसमें 7.0-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसमें पीछे की सीटों के लिए एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट है। बेसाल्ट में 15-वाट वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी है।

सिट्रोन बेसाल्ट का पावरट्रेन
इसका पावरट्रेन की बात करें इसमें दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पहला एक नैचुरली एस्पिरेटेड 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 81 बीएचपी और 115 एनएम का टॉर्क देता है। यह केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। बेसाल्ट में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 108 बीएचपी और 195 एनएम के साथ आता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

सिट्रोन बेसाल्ट का मुकाबला
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें 5 सिंगल-टोन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लेटिनम ग्रे, गार्नेट रेड और कॉस्मो ब्लू शामिल हैं। इनमें से व्हाइट और रेड कलर की रूफ भी मिलेगी। आने वाले दिनों में इसके सभी वैरिएंट और उनकी कीमतों का अनाउंस किया जाएगा। भारत में इसका मुकाबला टाटा कर्व के साथ मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल से होगा।

(मंजू कुमारी)