Logo
सिट्रोन इंडिया ने अपनी पहली बेसाल्ट कूप SUV लॉन्च कर दी है। सकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है। ये इंट्रोडक्ट्री कीमत है।

Citroen Basalt Coupe SUV Launched: सिट्रोन इंडिया ने अपनी पहली बेसाल्ट कूप SUV लॉन्च कर दी है। सकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है। ये इंट्रोडक्ट्री कीमत है, जो 31 अक्टूबर तक ही लागू होंगी। इसके बाद कीमतों में बदलाव कर दिया जाएगा। कंपनी ने अभी वैरिएंट-वाइज कीमतों का अनाउंस नहीं किया है। बेसाल्ट की डिलीवरी सितंबर में शुरू हो जाएगी। बेसाल्ट SUV का सीधा मुकाबला टाटा कर्व से होगा। कंपनी कर्व का EV वर्जन लॉन्च कर चुकी है।

सिट्रोन बेसाल्ट का डिजाइन
इसका फ्रंट एंड सिट्रोन C3 एयरक्रॉस से काफी मिलता-जुलता है, जिसके साथ यह अपनी अंडरपिनिंग शेयर करता है। इसमें समान स्टाइल वाले DRLs, हेडलैंप क्लस्टर, ग्रिल और फ्रंट में एयर इनटेक की प्लेसमेंट भी समान है। यह 16-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील्स दिए हैं। बेसाल्ट के डिजाइन साइड से देखते पर साफ हो जाता है, क्योंकि इसमें एक कूप रूफलाइन है, जो बी-पिलर से नीचे की ओर एक इनबिल्ट स्पॉइलर लिप के साथ एक हाई डेक लिड में है।

सिट्रोन बेसाल्ट का इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें इसका लेआउट C3 एयरक्रॉस जैसे ही है, जिसमें इसके डैशबोर्ड डिजाइन और 10.25-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन जैसे एलिमेंट लिए गए हैं। एयरक्रॉस के विपरीत इसमें 7.0-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है। बेसाल्ट में 15-वाट वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी है। इसमें पीछे की सीटों के लिए एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट है। 

सिट्रोन बेसाल्ट का पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें इसमें दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पहला एक नैचुरली एस्पिरेटेड 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 81 बीएचपी और 115 एनएम का टॉर्क देता है। यह केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। बेसाल्ट में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 108 बीएचपी और 195 एनएम के साथ आता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। 

सिट्रोन बेसाल्ट कलर और राइवल
बेसाल्ट में 5 सिंगल-टोन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लेटिनम ग्रे, गार्नेट रेड और कॉस्मो ब्लू शामिल हैं। इनमें से व्हाइट और रेड कलर की रूफ भी मिलेगी। आने वाले दिनों में इसके सभी वैरिएंट और उनकी कीमतों का अनाउंस किया जाएगा। भारत में इसका मुकाबला टाटा कर्व के साथ मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल से होगा।

(मंजू कुमारी)
 

5379487