Citroen Sales: इस कंपनी के सभी 5 मॉडल की बिक्री में आई बड़ी गिरावट, एक कार को एक भी ग्राहक नहीं मिला

Citroen Cars Sales January 2025
X
Citroen Cars Sales January 2025
फ्रांस की कंपनी सिट्रोन ने पिछले महीने यानी जनवरी 2024 में पिछले 6 महीने की सबसे कम सेल्स दर्ज की है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 5 मॉडल शामिल हैं।

Citroen Cars Sales January 2025 in India: फ्रांस की कंपनी सिट्रोन ने पिछले महीने यानी जनवरी 2024 में पिछले 6 महीने की सबसे कम सेल्स दर्ज की है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 5 मॉडल शामिल हैं। इन सभी की मिलकर भी 470 यूनिट ही बिकीं। कंपनी के लिए उसकी सबसे सस्ती और एंट्री लेवल C3 हैचबैक की सबसे ज्यादा 242 यूनिट बिकीं। दूसरी तरफ, C5 एयरक्रॉस का तो खाता तक नहीं खुला। लॉन्च के वक्त शानदार प्रदर्शन करने वाली बेसाल्ट कूप SUV भी अब सेल्स में पिछड़ गई है। चलिए आपको सिट्रोन इंडिया की सेल्स रिपोर्ट दिखाते हैं।

Citroen Cars Sales January 2025
Citroen Cars Sales January 2025

सिट्रोन इंडिया की कारों की सेल्स की बात करें तो C3 की जनवरी 2025 में 242 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल दिसंबर 2024 में इसकी 300 यूनिट, नवंबर 2024 में 200 यूनिट, अक्टूबर 2024 में 300 यूनिट, सितंबर 2024 में 300 यूनिट और अगस्त 2024 में 507 यूनिट बिकी थीं। बेसाल्ट कूप की जनवरी 2025 में 61 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल दिसंबर 2024 में इसकी 79 यूनिट, नवंबर 2024 में 47 यूनिट, अक्टूबर 2024 में 221 यूनिट, सितंबर 2024 में 341 यूनिट और अगस्त 2024 में 579 यूनिट बिकी थीं।

ये भी पढ़ें... आज बुक की ये SUV तो 1.5 साल मिलेगी डिलीवरी, यहां देख लो सभी ट्रिम का वेटिंग पीरियड

एयरक्रॉस की जनवरी 2025 में 107 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल दिसंबर 2024 में इसकी 96 यूनिट, नवंबर 2024 में 201 यूनिट, अक्टूबर 2024 में 103 यूनिट, सितंबर 2024 में 41 यूनिट और अगस्त 2024 में 38 यूनिट बिकी थीं। eC3 की जनवरी 2025 में 60 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल दिसंबर 2024 में इसकी 90 यूनिट, नवंबर 2024 में 61 यूनिट, अक्टूबर 2024 में 89 यूनिट, सितंबर 2024 में 28 यूनिट और अगस्त 2024 में 150 यूनिट बिकी थीं।

ये भी पढ़ें... टाटा अल्ट्रोज पर भारी पड़ गई ये प्रीमियम हैचबैक, देखने में बलेनो जैसी आती है नजर

C5 एयरक्रॉस की जनवरी 2025 में 00 यूनिट बिकी। जबकि पिछले साल दिसंबर 2024 में इसकी 1 यूनिट, नवंबर 2024 में 00 यूनिट, अक्टूबर 2024 में 4 यूनिट, सितंबर 2024 में 1 यूनिट और अगस्त 2024 में 1 यूनिट बिकी थी। इस तरह सिट्रोन इंडिया ने जनवरी 2025 में कुल 470 यूनिट बेचीं। जबकि पिछले साल दिसंबर 2024 में इसकी 566 यूनिट, नवंबर 2024 में 509 यूनिट, अक्टूबर 2024 में 717 यूनिट, सितंबर 2024 में 711 यूनिट और अगस्त 2024 में 1,275 यूनिट बिकी थीं।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story