Electric Car 2024: पिछले साल भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में काफी ग्रोथ देखने को मिली थी। कुल सेल 1.5 मिलियन (15 लाख से अधिक) हो गई थी। इस साल में पिछले बार से ज्यादा बिक्री का अनुमान है। क्योंकि अलग-अलग प्राइस रेंज में कई इलेक्ट्रिक कारें आने वाली हैं। भारत की टॉप 4 ऑटो मेकर कंपनियां, मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा और महिंद्रा इस साल 6 नए मॉडल के साथ अपने  ईवी पोर्टपोलियो के विस्तार करने की तैयारी कर रही है। 

जानिए अपकमिंग मॉडल्स की डिटेल इनफॉर्मेंशन 

टाटा कर्व ईवी

Tata Curv TV

टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि कर्व कॉन्सेप्ट-बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी 2024 की दूसरी या तीसरी तिमाही में लॉन्च होगी। टाटा कर्व ईवी में वर्टिकल हेडलैंप, एक फ्रंट एलईडी स्ट्रिप और अन्य कई डिजाइन एलिमेंट्स मिलेंगे। एसयूवी में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। इसके सटीक स्पेसिफिकेशन अभी तक सामने नहीं आए हैं। इसमें AWD सिस्टम के साथ डुअल-मोटर सेटअप के साथ आने की संभावना है। 

महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट 

Mahindra XUV Facelift

महिंद्रा एंड महिंद्रा जून 2024 तक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ अपडेटेड XUV300 लाएगी। लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से होगा। इसकी डिजाइन और स्टाइल महिंद्रा बीई इलेक्ट्रिक एसयूवी से इंस्पायर्ड हो सकती है, जिसमें नए डिजाइन वाले एलईडी डीआरएल, हेडलैंप, फ्रंट बम्पर और बड़े सेंट्रल एयर इनटेक के साथ दो-भाग वाली ग्रिल मिलेगी। इसके ज्यादातर इंटीरियर फीचर्स नई Mahindra XUV400 EV की तरह होंगे। कीमत की बात करें तो XUV400 EV से लगभग 2 लाख रुपये कम होने की उम्मीद है। 

टाटा हैरियर ईवी

Tata Harrier EV

टाटा हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट को पहली बार पिछले साल के ऑटो एक्सपो में देखा गया था। हाल ही में इसका लीक डिजाइन पेटेंट देखा गया है। लीक हुए स्केच से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी अपने डीजल मॉडल से अलग दिखेगी। Tata Harrier EV ब्रांड के नए Acti.ev प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और 60kWh-80kWh के बीच बैटरी पैक के साथ आने की संभावना है। उम्मीद है कि ईवी लगभग 500 किमी की रेंज देगी। हैरियर ईवी 2024 की दूसरी छमाही में बाजार में लॉन्च हो सकती है।

मारुति सुजुकी EVX

Maruti Suzuki EVX

मारुति सुजुकी ईवीएक्स कॉन्सेप्ट-बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी 2024 त्योहारी सीजन के दौरान आएगी। इसे टोयोटा के 27PL स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा। कॉन्सेप्ट की तरह, ईवीएक्स में पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स के साथ-साथ वाइड और मस्कुलर शोल्डर लाइनें मिलेंगी। मारुति सुजुकी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि उसकी पहली ईवी में ADAS तकनीक, एक फ्रेमलेस रियरव्यू मिरर और 360-डिग्री कैमरा मिलेगा। इसके पावरट्रेन सेटअप में 60kWh बैटरी पैक शामिल होगा जो लगभग 500 किमी की रेंज देने में सक्षम होगा। 

महिंद्रा XUV.e8 

Mahindra XUV.e8

महिंद्रा XUV.e8 एसयूवी ने 2024 के अंत में अपनी आधिकारिक शुरुआत कर सकती है। यह कुछ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ महिंद्रा XUV700 का इलेक्ट्रिक मॉडल है। XUV.e8 पहली महिंद्रा होगी जो अपने बोर्न-इलेक्ट्रिक INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में AWD सिस्टम के साथ 80kWh तक के कई बैटरी ऑप्शन मिलेंगे। 

हुंडई क्रेटा ईवी 

Hyundai Creta EV

हुंडई क्रेटा ईवी 2024 के अंत में पेश की जा सकती है। इसका बाजार लॉन्च 2025 की शुरुआत में होगा। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी अपडेटेड क्रेटा पर बेस्ड होगी। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि क्रेटा ईवी को एलजी केम से प्राप्त 45kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर को न्यू जेनरेशन एंट्री-लेवल कोना ईवी से लिया जा सकता है। इसका मुकाबला आगामी मारुति eVX और MG ZS EV से होगा।