Google Maps: गूगल ने यूजर्स की कई चुनौतियों को कम करने के लिए भारत में गूगल मैप्स के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि उसने संकरी सड़कों, फ्लायओवर और ईवी चार्जिंग स्टेशनों के बारे में लोगों को अलर्ट करने के लिए एक कस्टम-बिल्ट AI अप्रोच का यूज किया है। इन सुविधाओं की कमी गूगल मैप्स यूजर्स लंबे समय से महसूस कर रहे थे। लेकिन अब कंपनी ने आखिरकार इन्हें दूर कर दिया।

1) संकरी सड़कों और फ्लायओवर के अलर्ट: 

  • गूगल मैप्स अब संकरी सड़कों और फ्लायओवर के लिए अलर्ट देगा। एआई टूल सड़क की चौड़ाई का अनुमान लगाएगा और चार पहिया वाहन चालकों को संकरी सड़कों पर जाने से बचने में मदद करेगा। अगर आगे जाने का दूसरा कोई विकल्प नहीं है तो ऐप यूजर्स को सतर्क करेगा। ताकि वे सावधानी से आगे बढ़ सकें या वैकल्पिक मार्ग चुन सकें।
  • फ्लायओवर अलर्ट 40 भारतीय शहरों में पेश किए गए हैं ताकि यूजर्स आने वाले फ्लायओवर का अनुमान लगा सकें। यह फीचर एंड्रॉइड ऐप्स और एंड्रॉइड ऑटो पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए उपलब्ध है, जिसमें आईओएस और कारप्ले सपोर्ट जल्द ही आ रहा है।

2) गूगल मैप्स इंडिया अपडेट: 

  • ईवी चार्जिंग स्टेशन: कंपनी ने भारत में गूगल मैप्स और गूगल सर्च पर ईवी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी के लिए इलेक्ट्रिकपी, एथर, कज़ाम और स्टेटिक के साथ साझेदारी की है। इसमें प्लग टाइप्स (दो पहिया वाहनों के लिए भी) और रियल-टाइम उपलब्धता शामिल है। भारत दो पहिया वाहनों के लिए यह सुविधा प्रदान करने वाला पहला देश है।
  •  गूगल मैप्स इंडिया अपडेट: अन्य नए फीचर्स में कोच्चि और चेन्नई में मेट्रो टिकट बुकिंग, लोकल एक्सपर्ट्स से पसंदीदा स्थलों की क्यूरेटेड लिस्ट और सड़क हादसों की रिपोर्टिंग के लिए आसान तरीका शामिल है। अब सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट कुछ ही टैप में की जा सकती है और दूसरों द्वारा रिपोर्ट किए गए एक्सीडेंट्स की पुष्टि एक टैप में की जा सकती है।

 
(मंजू कुमारी)