Hatchback Sales May 2024: देश के अंदर हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुजुकी का एक-तरफा दबदबा है। खासकर न्यू जेन स्विफ्ट आने से इसका पोर्टफोलियो ज्यादा मजबूत हो चुका है। पिछले महीने स्विफ्ट इस सेगमेंट में नंबर-1 कार बनकर सामने आई। वैसे, ये ओवरऑल सेगमेंट में भी नंबर-1 रही थी। खास बात ये है कि इसने वैगनआर और बलेनो को भी पीछे छोड़ दिया। ऐसे में आप अपने लिए इस महीने कोई हैचबैक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब हम आपको मई में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप हैचबैक की लिस्ट बता रहे हैं।

Hatchback Sales May 2024

मारुति स्विफ्ट की मई 2024 में 19,393 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 17,346 यूनिट का था। यानी इसकी 2,047 यूनिट ज्यादा बिकीं। मारुति वैगनआर की मई 2024 में 14,492 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 16,258 यूनिट का था। यानी इसकी 1,766 यूनिट कम बिकीं। मारुति बलेनो की मई 2024 में 12,842 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 18,733 यूनिट का था। यानी इसकी 5,891 यूनिट कम बिकीं। मारुति ऑल्टो की मई 2024 में 7,675 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 9,368 यूनिट का था। यानी इसकी 1,693 यूनिट कम बिकीं।

टाटा टियागो की मई 2024 में 5,927 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 8,133 यूनिट का था। यानी इसकी 2,206 यूनिट कम बिकीं। हुंडई i10 निओस की मई 2024 में 5,328 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 6,385 यूनिट का था। यानी इसकी 1,057 यूनिट कम बिकीं। हुंडई i20 की मई 2024 में 5,169 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 6,094 यूनिट का था। यानी इसकी 925 यूनिट कम बिकीं। टोयोटा ग्लैंजा की मई 2024 में 4,517 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 5,179 यूनिट का था। यानी इसकी 662 यूनिट कम बिकीं।

Hatchback Sales May 2024

मारुति सेलेरियो की मई 2024 में 3,314 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 3,216 यूनिट का था। यानी इसकी 98 यूनिट ज्यादा बिकीं। मारुति एस-प्रेसो की मई 2024 में 2,227 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 2,868 यूनिट का था। यानी इसकी 641 यूनिट कम बिकीं। मारुति इग्निस की मई 2024 में 2,104 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 4,551 यूनिट का था। यानी इसकी 2,447 यूनिट कम बिकीं। टाटा अल्ट्रोज की मई 2024 में 2,098 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 2,701 यूनिट का था। यानी इसकी 603 यूनिट कम बिकीं।

MG कॉमेट EV की मई 2024 में 1,200 यूनिट बिकी थीं। रेनो क्विड की मई 2024 में 743 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 797 यूनिट का था। यानी इसकी 54 यूनिट कम बिकीं। सिट्रोन eC3 EV की मई 2024 में 235 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 200 यूनिट का था। यानी इसकी 35 यूनिट ज्यादा बिकीं। सिट्रोन C3 की मई 2024 में 155 यूनिट बिकी थीं। मई 2023 में ये 600 00 यूनिट का था। यानी इसकी 445 यूनिट कम बिकीं।

(मंजू कुमारी)