Logo
देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी मई सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। वैसे तो एक बार फिर पिछले महीने कंपनी के टू-व्हीलर्स को जमकर खरीदार मिले।

Hero MotoCorp May Sales: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी मई सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। वैसे तो एक बार फिर पिछले महीने कंपनी के टू-व्हीलर्स को जमकर खरीदार मिले। हालांकि, इसके बाद भी उसे मंथली और ईयरली बेसिस पर डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। कंपनी ने पिछले महीने करीब 5 लाख टू-व्हीलर्स बेचे। खास बात ये है कि कंपनी को मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों सेगमेंट में गिरावट मिली है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 4,98,123 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2023 में इसने 5,19,474 यूनिट बेची थीं। वहीं, अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 5,33,585 यूनिट का था। चलिए आपको सबसे पहले हीरो की सेल्स का डेटा दिखाते हैं।

Hero MotoCorp Sales May 2024
Hero MotoCorp Sales May 2024

सबसे पहले बात करतें हैं हीरो मोटोकॉर्प की ईयरली (YoY) सेल्स को तो कंपनी ने मई 2024 में मोटरसाइकिल सेगमेंट में 4,71,186 यूनिट बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 4,89,336 यूनिट का था। यानी इसकी 18,150 यूनिट कम बिकीं। इस तरह इसे 3.71% की ईयरली डिग्रोथ मिली। बात करें स्कूटर सेगमेंट की तो मई 2024 में 26,937 यूनिट बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 30,138 यूनिट का था। यानी इसकी 3,201 यूनिट कम बिकीं। इस तरह इसे 10.62% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

अब बात करें ईयरली (YoY) डोमेस्टिक सेल्स की तो मई 2024 में कंपनी ने 4,79,450 गाड़ियां बेचीं, जबकि मई 2023 में इसकी 5,08,309 यूनिट बिकीं। इस तरह इसकी 28,859 यूनिट कम बिकीं और इसे 5.68% की ईयरली डिग्रोथ मिली। दूसरी तरफ, बात करें एक्सपोर्ट की तो कंपनी ने पिछले महीने ईयरली बेसिस पर 18,673 यूनिट एक्सपोर्ट की। जबकि मई 2023 में 11,165 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। इस तरह 7,508 यूनिट ज्यादा एक्सपोर्ट हुईं और इसे 67.25% की ईयरली ग्रोथ मिली।

 

Hero MotoCorp Sales May 2024
Hero MotoCorp Sales May 2024

अब बात करतें हैं हीरो मोटोकॉर्प की मंथली (MoM) सेल्स को तो कंपनी ने मई 2024 में मोटरसाइकिल सेगमेंट में 4,71,186 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 4,96,542 यूनिट का था। यानी इसकी 25,356 यूनिट कम बिकीं। इस तरह इसे 5.11% की ईयरली डिग्रोथ मिली। बात करें स्कूटर सेगमेंट की तो मई 2024 में 26,937 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 37,043 यूनिट का था। यानी इसकी 10,106 यूनिट कम बिकीं। इस तरह इसे 27.28% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

अब बात करें मंथली (MoM) डोमेस्टिक सेल्स की तो मई 2024 में कंपनी ने 4,79,450 गाड़ियां बेचीं, जबकि अप्रैल 2024 में इसकी 5,13,296 यूनिट बिकीं। इस तरह इसकी 33,846 यूनिट कम बिकीं और इसे 6.59% की ईयरली डिग्रोथ मिली। दूसरी तरफ, बात करें एक्सपोर्ट की तो कंपनी ने पिछले महीने ईयरली बेसिस पर 18,673 यूनिट एक्सपोर्ट की। जबकि अप्रैल 2024 में 20,289 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। इस तरह 1,616 यूनिट कम एक्सपोर्ट हुईं और इसे 7.96% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)
 

5379487