Honda City Apex Edition: कंपनी ने इस सेडान की सेल्स बढ़ाने स्पेशल एडिशन लॉन्च किया, जानिए कीमत

Honda City Apex Edition
X
Honda City Apex Edition
होंडा इंडिया अपनी लग्जरी सेडान सिटी का एपेक्स वैरिएंट को लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 13.3 लाख रुपए से 15.62 लाख रुपए है।

Honda City Apex Edition Launch: होंडा इंडिया अपनी लग्जरी सेडान सिटी का एपेक्स वैरिएंट को लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 13.3 लाख रुपए से 15.62 लाख रुपए है। सिटी के लिए एपेक्स एडिशन V और VX ट्रिम लेवल पर बेस्ड होगा। ये नॉर्मल मॉडल से 25,000 रुपए तक महंगा होगा। सिटी भारत में सबसे लोकप्रिय सेडान में से एक रही है। यह दशकों से सेडान को पंसद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित करती रही है। ऐसे में कंपनी अब इसका एपेक्स एडिशन लेकर आई है।

Honda City Apex Edition
Honda City Apex Edition

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल बहल ने कहा कि होंडा सिटी भारत में एक बेहद सफल ब्रांड रहा है, जो ग्राहकों के बीच पॉपुलर है। यह लगातार होंडा कार्स इंडिया के लिए एक मजबूत बिजनेस पिलर रहा है। होंडा सिटी के एपेक्स एडिशन की शुरुआत के साथ, हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को ज्यादा बेहतर और प्रीमियम पैकेज देना है। हमें पूरा भरोसा है कि ग्राहकों को यह नया एडिशन पसंद आएगा और हम होंडा परिवार में और ज्यादा ग्राहकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें... विदेशियों को पसंद आ गई मारुति की ये SUV, भारत में तैयार होकर जाएगी जापान

दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेंगे
होंडा सिटी
एपेक्स एडिशन को लिमिटेड यूनिट के साथ बेचा जाएगा। जो इसे ब्रांड की ओर से एक विशेष और आकर्षक पेशकश बनाती है। एपेक्स एडिशन को मैनुअल और CVT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसे V और VX ट्रिम के साथ पेश किए गए सभी कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। होंडा ने एपेक्स एडिशन को 'प्रीमियम पैकेज एन्हांसमेंट' बताया है।

ये भी पढ़ें... कंपनी भारत में लाने वाली है ये धांसू स्कूटर, पेटेंट की डिजाइन और डिटेल आ गई सामने

7 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे
सिटी एपेक्स एडिशन में स्टैंडर्ड V और VX ट्रिम्स के अलावा कुछ और फीचर जोड़े गए हैं। सिटी एपेक्स एडिशन की खासियतों में शानदार बेज इंटीरियर, प्रीमियम लेदरेट इंस्ट्रूमेंट पैनल, लेदरेट कंसोल गार्निश और प्रीमियम लेदरेट डोर पैडिंग शामिल हैं। इन प्रीमियम एलिमेंट्स के अलावा, सिटी एपेक्स एडिशन में इंस्ट्रूमेंट पैनल और डोर पॉकेट्स पर रिदमिक एंबिएंट लाइट सिस्टम भी दिया गया है। इस सिस्टम के लिए 7 कलर्स में खरीद पाएंगे। एपेक्स एडिशन के एक्सक्लूसिव सीट कवर और कुशन, फेंडर पर एपेक्स एडिशन बैज, ट्रंक पर एपेक्स एडिशन खास बनाते हैं।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story