Logo
Hyundai SUV: कंपनी ने एक्सटर नाइट वेरिएंट में कई विजुअल अपडेट शामिल हैं, साथ ही दो नए कलर ऑप्शन भी पेश किए गए। जिसकी कीमतें 8.38 लाख रुपए से शुरू होती है।

Hyundai SUV: हुंडई मोटर्स इंडिया ने एक्सटर नाइट एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 8.38 लाख रुपए रखी गई है। इस स्पेशल वेरिएंट में कई स्टाइलिंग अपडेट शामिल हैं, और कंपनी ने इसे भारत में एक्सटर के सफलतम एक साल पूरा करने के मौके पर लॉन्च किया है। एक्सटर नाइट को लाल हाइलाइट्स के साथ एक ऑल-ब्लैक थीम दी गई है। यह SX, SX(O) कनेक्ट वेरिएंट पर बेस्ड है।

Hyundai Exter Knight edition में क्या खास?
एक्सटर नाइट एडिशन में ब्लैक पेंटेड साइड-सिल गार्निश, फ्रंट बंपर और टेलगेट पर रेड एक्सेंट्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स, ब्लैक फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, SX(O) Connect वेरिएंट पर ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक Hyundai और Exter बैजेस, Knight एमब्लेम शामिल किए गए हैं। 

इंटीरियर अपडेट्स:
इसे ऑल-ब्लैक थीम रेड एक्सेंट्स और सिलाई के साथ पेश किया गया है। रेड फुटवेल लाइटिंग, ब्लैक साटन इंटीरियर डोर हैंडल्स और स्टीयरिंग, मेटल स्कफ प्लेट फ्लोर मैट्स और नई Knight सीट अपहोल्स्ट्री पर रेड सिलाई और पाइपिंग भी मिलेंगे।  

नए कलर ऑप्शन: 
Exter Knight Edition में दो नए कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं - एबिस ब्लैक और शैडो ग्रे। अन्य कलर्स में स्टार्री नाइट, एटलस व्हाइट और रेंजर खाकी शामिल हैं। शैडो ग्रे और रेंजर खाकी रंग ब्लैक रूफ के साथ ड्यूल-टोन विकल्प में भी उपलब्ध हैं।

Hyundai Exter Knight पॉवरट्रेन?
एक्सटर नाइट एडिशन में वही 83hp, 114Nm, 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन शामिल है, जो स्टैंडर्ड SUV में इस्तेमाल हुआ है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है।

Hyundai Exter का किससे मुकाबला?
हुंडई की इस नई एसयूवी की टक्कर Tata Punch, Citroen C3, Maruti Fronx, Toyota Taisor, Nissan Magnite और Renault Kiger से होगी। Hyundai एक नया क्रॉसओवर भी विकसित कर रहा है, जो Bayon (विदेशों में बिक्री) पर आधारित है और जो Exter के ऊपर की कैटेगरी में होगा, जिससे यह सीधे तौर पर Fronx और Taisor को चुनौती देगा।

(मंजू कुमारी) 
 
 

5379487