Logo
iVOOMi JEETX ZE 3KWH variant Launch: आईवूमी ने अपने JEET X ZE इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जो 3KWH बैटरी के साथ आता है। इस नए वेरिएंट की रेंज 170KM की है। इसमें कई एडवांस फीचर्स हैं, जो राइडर्स को लुभाते हैं। आइए इसकी कीमत और खासियतों के बारे में जानते हैं।

iVOOMi JEETX ZE 3KWH variant Launch: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पेश करने वाली कंपनी आईवूमी ने भारत में एक और नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करके धमाल मचा दिया है। कंपनी ने इस नए ई-स्कूटर को अपने JEETX ZE के नए वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया है, जो 3KWH बैटरी क्षमता के साथ आता है। इस नए वेरिएंट की रेंज काफी शानदार है। साथ ही इसकी कीमत भी 1 लाख रुपए से कम है।

iVOOMi JEETX ZE 3KWH variant Launch: क्या है कीमत?
कंपनी ने नए JEETX ZE 3KWH वेरिएंट को भारत में 99,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया है। हालांकि, वर्तमान में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर देश के कुछ ही शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और राजस्थान जैसे शहरों के नाम शामिल है। स्कूटर को iVOOMi के डीलरशिप के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। iVOOMi JEETX ZE 3KWH वेरिएंट की डिलीवरी जुलाई के अंत से अगस्त के बीच शुरू हो जाएगी।

iVOOMi JEETX ZE 3KWH variant Launch: खासियत
JEET X ZE के 3 KWH वेरिएंट को एक अंडरबोन फ्रेम के साथ डिजाइन किया गया है, जो 42mm रेडियस वाले टेंसिल, ERW1 स्टील ट्यूब से बना है। फीचर्स की बात करें तो इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए वेरिएंट में मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी के साथ एक एडवांस स्मार्ट स्पीडोमीटर है, जो राइडर्स को कई फीचर्स ऑफर करता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, ट्रिप डेटा, SOC अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा स्पीडोमीटर में बैटरी की चार्जिंग पर्सेंटेज डिटेल भी शो होता है।

सिंगल चार्ज पर 170KM की रेंज
JEET X ZE के इस नए- 3 KWH वेरिएंट वेरिएंट में तीन अलग-अलग राइडिंग मोड- ईको, राइडर और स्पीड मिलते हैं। ईको मोड में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 170 KM की रेंज प्रदान करता है, जो लंबी दूरी के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। राइडर मोड में यह 140 KM की रेंज प्रदान करता है। इसके अलावा, स्पीड मोड में यह 130 KM की दूरी तय करने में सक्षम है।

स्पीड के मामले में भी जबरदस्त है स्कूटर
अगर आप हाई स्पीड के शौकीन हैं, तो भी यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। कंपनी दावा करती है कि JEET X ZE का 3KWH वेरिएंट 63 KMPH की टॉप स्पीड प्रदान करता है। खास बात ये है कि कंपनी स्कूटर के साथ मिलने वाली बैटरी के साथ 5 साल की वारंटी देती है। यानी आपको 5 साल तक बैटरी के खराब होने की चिंता करने की कोई जरूर नहीं होगी।

5379487