Kia EV9 Delivery Timeline Revealed: किआ इंडिया भारतीय बाजार में अपनी नई EV9 इलेक्ट्रिक SUV 3 अक्टूबर लॉन्च करेगी। ऐसे में लॉन्च से पहले ही कंपनी के कुछ डीलर्स ने इसकी बुकिंग शुरू कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डीलर्स इसकी बुकिंग के लिए 10 लाख रुपए का टोकन अमाउंट दे रहे हैं। कंपनी इस SUV की डिलीवरी मार्च 2025 में शुरू कर सकती है। EV9 को CBU रूट के जरिए भारत में लाया जाएगा। ये कंपनी की भारतीय बाजार की अब तक की सबसे लग्जरी कार भी होगी।

सिंगल चार्ज पर 561km की रेंज
किआ EV9 कोरियाई ऑटोमेकर की लीडिंग SUV और इलेक्ट्रिक कार होगी। यह 99.8Kwh बैटरी पैक से लैस होगी। इसकी एक बार चार्ज करने पर ARAI-सर्टिफाइट ड्राइविंग रेंज 561km होगी। इसके अलावा, इसे 380bhp के पावर आउटपुट और 700Nm के पीक टॉर्क के साथ AWD के रूप में पेश किया जाएगा। यह पावरट्रेन से EV9 को 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 5.3 सेकेंड लेगेंगे। इसे DC फास्ट चार्जर से 10 से 80% चार्ज करने में केवल 24 मिनट लगते हैं।

5 मीटर से लंबी होगी किआ EV9
EV9 SUV की लंबाई 5,015mm, चौड़ाई 1,980mm और ऊंचाई 1,780mm है। इसका व्हीलबेस 3,100mm का है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 10 एयरबैग्स, ABS, ESC, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और 360-डिग्री कैमरा जैसी फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें ADAS लेवल 2 फीचर्स भी होंगे, जिसमें फॉरवार्ड कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, एडप्टिव क्रूज कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट और लेन कीप असिस्ट शामिल होगा।

देश की लग्जरी कारों से होगा मुकाबला
इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा सकती है। कपनी इस ऑल-इलेक्ट्रिक थ्री-रो SUV को 5 कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी। हालांकि, इसमें सिर्फ सिंगल वैरिएंट ही आएगा। इस कीमत के साथ, EV9 SUV का मुकाबला लैंड रोवर डिफेंडर, वोल्वो XC90, ऑडी Q8, BMW X5, रेंज रोवर वेलार, मर्सिडीज-बेंज GLE के साथ लेक्सस RX जैसे लग्जरी और प्रीमियम मॉडल से होगा। इस कार की लॉन्च से पहले कंपनी EV6 इलेक्ट्रिक कार पर इस महीने 15 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है।

(मंजू कुमारी)