Kia Sales May 2024: मई में लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई किआ की ये SUV, सेल्टोस और कैरेंस से ज्यादा बिकी

Kia Sales May 2024: किआ इंडिया ने मई 2024 की ब्रिकी का डेटा रिलीज कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 19,500 कार बेंची। इस तरह उसे सालाना आधार पर 3.91% की ग्रोथ मिली। इससे पहले मई 2023 में उसने 18,766 गाड़ियां बेची थीं। किआ के पोर्टफोलियो में सोनेट, सेल्टोस, कैरेंस और EV6 शामिल है। साथ ही, कंपनी कार्निवल भी बेचती है। हालांकि, इसकी सेल्स को उसने होल्ड करके रखा है। इन सभी कारों की कितनी यूनिट बिकीं, आपको दिखाते हैं।

सबसे पहले बात करतें हैं किआ इंडिया की ईयरल (YoY) सेल्स की। तो मई 2024 में सोनेट की 7,433 यूनिट बिकीं, जबकि मई 2023 में ये आंकड़ा 8,251 यूनिट का था। यानी इसकी 818 यूनिट कम बिकीं और इसे 9.91% की डिग्रोथ मिली। सेल्टोस की 6,736 यूनिट बिकीं, जबकि मई 2023 में ये आंकड़ा 4,065 यूनिट का था। यानी इसकी 2,671 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 65.71% की डिग्रोथ मिली।
कैरेंस की 5,316 यूनिट बिकीं, जबकि मई 2023 में ये आंकड़ा 6,367 यूनिट का था। यानी इसकी 1,051 यूनिट कम बिकीं और इसे 16.51% की डिग्रोथ मिली। EV6 की 15 यूनिट बिकीं, जबकि मई 2023 में ये आंकड़ा 83 यूनिट का था। यानी इसकी 68 यूनिट कम बिकीं और इसे 81.93% की डिग्रोथ मिली। इस तरह टोटल 19,500 यूनिट बिकीं, जबकि मई 2023 में ये आंकड़ा 18,766 यूनिट का था।

अब बात करें मंथली (MoM) सेल्स की तो मई 2024 में सोनेट की 7,433 यूनिट बिकीं, जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 7,901 यूनिट का था। यानी इसकी 468 यूनिट कम बिकीं और इसे 5.92% की मंथली डिग्रोथ मिली। सेल्टोस की 6,736 यूनिट बिकीं, जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 6,734 यूनिट का था। यानी इसकी 2 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 0.03% की मंथली ग्रोथ मिली।
कैरेंस की 5,316 यूनिट बिकीं, जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 5,328 यूनिट का था। यानी इसकी 12 यूनिट कम बिकीं और इसे 0.23% की मंथली डिग्रोथ मिली। EV6 की 15 यूनिट बिकीं, जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 5 यूनिट का था। यानी इसकी 10 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 200% की मंथली डिग्रोथ मिली। इस तरह इसकी कुल 19,500 यूनिट बिकीं, जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 19,968 यूनिट का था।
(मंजू कुमारी)
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS