M&M Price Hike: भारतीय ऑटो दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने अपनी एसयूवी और कमर्शियल व्हीकल्स (सीवी) की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि वाहनों की नए दाम 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। महिंद्रा के व्हीकल 3% तक महंगे हो सकते हैं। कंपनी ने गाड़ियों के दाम बढ़ाने के लिए इनपुट लागत और कच्चे माल की कीमतो में वृद्धि बताई है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसने ज्यादातर अतिरिक्त लागत का असर ग्राहकों पर न डालने की पूरी कोशिश की है, लेकिन अब कुछ भार ग्राहकों पर डाला जाएगा।
महिंद्रा से पहले 6 कंपनियों ने बढ़ाए दाम
महिंद्रा का यह कदम भारतीय ऑटो उद्योग में एक व्यापक ट्रेंड का हिस्सा है। इससे पूर्व बीएमडब्ल्यू, मारुति सुजुकी, हुंडई, किआ, होंडा और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत में अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी हैं। कच्चे माल की कीमतों और लॉजिस्टिक खर्चों में वृद्धि ने उत्पादन लागत को प्रभावित किया है, जिससे ऑटो सेक्टर में समायोजन की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
ये भी पढ़ें...टाटा मोटर्स ने बढ़ाई कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतें, अप्रैल से हो जाएंगी 2% महंगी
फरवरी 2025 में महिंद्रा की बिक्री 15% बढ़ी
- उद्योगपति आनंद महिंद्रा की कंपनी के हालिया बिक्री आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2025 में कुल 83,702 वाहनों की सेल्स की, जो कि पिछले साल की तुलना में 15% अधिक है। इनमें से 50,420 एसयूवी थीं, जिनकी बिक्री में 19% की वृद्धि दर्ज की गई और 23,826 कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री हुई।
- दूसरी ओर, फरवरी 2025 में महिंद्रा के 25,527 ट्रैक्टरों की बिक्री (घरेलु और निर्यात शामिल) दर्ज की गई। इसी अवधि में पिछले साल फरवरी में कंपनी के 21,672 ट्रैक्टर बिके थे और 1,647 निर्यात किए गए।
ये भी पढ़ें...फॉक्सवैगन ला रही ये 2 नहीं कार, ऑफिशियल वेबसाइट पर भी हो गईं लिस्टेड
भारतीय ऑटो उद्योग में यह बढ़ोतरी कच्चे माल की कीमतों और उत्पादन लागतों के बढ़ने के कारण हो रही है, जिससे कंपनियां स्थिर मूल्य बनाए रखने में संघर्ष कर रही हैं।
(मंजू कुमारी)