Mahindra January Sales: बोलेरो, थार या XUV3XO नहीं, बल्कि महिंद्रा की इस SUV की डिमांड ज्यादा

Mahindra Sales Breakup January 2025: महिंद्रा की जनवरी 2025 की सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह एक बार फिर स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। स्कॉर्पियो को पिछले 3 महीने में सबसे बड़ी ग्रोथ मिली है। कंपनी के पोर्टफोलियो में अब नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9e और BE 6e शामिल होने वाली हैं। पिछले 3 महीने की तुलना में कंपनी की सेल्स भी हाई रही है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 7 मॉडल बेच रही है। इसमें एक इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल है। चलिए आपको सबसे पहले महिंद्रा की सेल्स के आंकड़े दिखाते हैं।
महिंद्रा स्कॉर्पियो के फीचर्स
इसमें नए डिजाइन किए गए टू-टोन व्हील्स का सेट देखने को मिलता है। एक्सटीरियर के दूसरे हिस्से की बात की जाए तो इसमें क्रोमेड डोर हैंडल, क्रोमेड विंडो लाइन, पावरफुल रूफ रेल्स, ट्वीक्ड बोनट और साइड-हिंगेड डोर के साथ बूटलिड, अपडेटेड रियर बम्पर, ऑल-न्यू वर्टिकल LED टेल लैंप मिलते हैं। स्कॉर्पियो एन में इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन, बटन दिया है। नया डैश और सेंटर कंसोल, अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रूफ-माउंटेड स्पीकर, लेदर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, वायरलेस चार्जिंग पैड, सेंट्रली माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। सेफ्टी के लिए सनरूफ, 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

स्कॉर्पियो की जनवरी 2025 में 15,442 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 12,195 यूनिट और नवंबर 2024 में 12,704 यूनिट का था। XUV700 की जनवरी 2025 में 8,399 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 7,337 यूनिट और नवंबर 2024 में 9,100 यूनिट का था। XUV 3XO की जनवरी 2025 में 8,454 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 7,000 यूनिट और नवंबर 2024 में 7,656 यूनिट का था।
ये भी पढ़ें... कंपनी लॉन्च की डिजायर को टक्कर देने वाली नई सेडान, फीचर्स का लगा दिया अंबार
बोलेरो की जनवरी 2025 में 8,682 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 5,921 यूनिट और नवंबर 2024 में 7,045 यूनिट का था। थार की जनवरी 2025 में 7,557 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 7,659 यूनिट और नवंबर 2024 में 8,708 यूनिट का था। XUV400 EV की जनवरी 2025 में 288 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 1,296 यूनिट और नवंबर 2024 में 1,000 यूनिट का था।
ये भी पढ़ें... हुंडई ने इस SUV का नया मॉडल लॉन्च किया, ग्राहकों के कम्फर्ट और सेफ्टी के लिए कई फीचर्स
मराजो की जनवरी 2025 में 00 यूनिट बिकी। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 16 यूनिट और नवंबर 2024 में 9 यूनिट का था। इस तरह कंपनी ने जनवरी 2025 में 48,822 यूनिट बेचीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 41,424 यूनिट और नवंबर 2024 में 46,222 यूनिट का था। कंपनी की इस लिस्ट में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक SUVs का नाम भी शामिल होने वाला है।
(मंजू कुमारी)
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS