Mahindra Scorpio: महिंद्रा स्कॉर्पियो N और क्लासिक का वेटिंग पीरियड 2 महीने तक घटा, जानें फीचर्स

Mahindra Scorpio: महिंद्रा ने अपने पॉपुलर मॉडल्स की प्रोडक्शन बढ़ाने के प्रयास किए हैं, जिसमें स्कॉर्पियो रेंज को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। अप्रैल से सितंबर 2024 के बीच, स्कॉर्पियो N और स्कॉर्पियो क्लासिक की मंथली सेल्स 13,500 यूनिट्स से अधिक रही है। इसके बावजूद, इन दोनों 3-रो लैडर-फ्रेम SUVs की वेटिंग पीरियड में काफी कमी आई है। अब अगर ग्राहक स्कॉर्पियो N या क्लासिक बुक करते हैं, तो उन्हें डिलीवरी के लिए कितना इंतजार करना होगा, जानिए यहां...
महिंद्रा स्कॉर्पियो N का वेटिंग पीरियड
- स्कॉर्पियो N के Z2, Z4, Z6 वेरिएंट के लिए एक से डेढ़ महीने और Z8 S के लिए 2-2.5 महीने का वेटिंग पीरियड अभी बना हुआ है। महिंद्रा स्कॉर्पियो N की एंट्री-लेवल Z2 पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की वेटिंग पीरियड अब सिर्फ 1 महीने रह गई है।
- सबसे कम वेटिंग पीरियड Z4 पेट्रोल-AT के लिए है, जो एक महीने से भी कम है। वहीं, Z8 S वेरिएंट का वेटिंग पीरियड सबसे अधिक है, जो 2.5 महीने तक है। मिड-स्पेक डीजल Z4 और Z6 वेरिएंट्स के लिए ग्राहक लगभग 1.5 महीने का इंतजार करेंगे।
Mahindra Scorpio N प्राइस और फीचर
महिंद्रा स्कॉर्पियो N की कीमतें 13.85 लाख रुपए से 24.54 लाख रुपए तक हैं और यह 203hp, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 175hp, 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। डीजल में 4WD ऑप्शन भी मिलता है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक का वेटिंग पीरियड
स्कॉर्पियो क्लासिक S11 के लिए वेटिंग पीरियड 1.5 महीने है। हाल ही में स्कॉर्पियो क्लासिक का नया "बॉस" एडिशन भी लॉन्च किया है। पहले S11 वेरिएंट की वेटिंग पीरियड 4-5 महीने तक थी, जो अब घटकर 1.5 महीने रह गई है। स्कॉर्पियो क्लासिक 132hp, 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। (सभी कीमतें एक्स-शोरूम, इंडिया)
(मंजू कुमारी)
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS