Logo

Thar Sales Report: महिंद्रा की पॉपुलर एसयूवी Thar और Thar Roxx भारतीय में लगातार ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। खासकर थार के 5-डोर वर्जन के लॉन्च के बाद इसकी डिमांड में जबरदस्त उछाल नजर आया है। मार्च 2025 में भी इसका असर बिक्री आंकड़ों में साफ नजर आया।
 
मार्च 2025 की बिक्री
FY 2024-25 के आखिरी महीने यानी मार्च 2025 में Mahindra Thar और Thar Roxx की जबरदस्त बिक्री हुई। दोनों मॉडलों की कुल मिलाकर 8,936 यूनिट्स बिकीं, जो मार्च 2024 में बिकी 6,049 यूनिट्स के मुकाबले 48% की शानदार बढ़त को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें...बजाज की ये नई मोटरसाइकिल शोरूम पर पहुंची, इसकी कीमत कम होने की खबरें

Mahindra Thar के दाम 
महिंद्रा थार की कीमतें ₹11.50 लाख से शुरू होकर ₹16.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। Thar Roxx की शुरुआती कीमत ₹12.99 लाख है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹23.09 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

फीचर्स और इंटीरियर 
Thar Roxx में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जैसे 26.03 इंच की डिजिटल स्क्रीन (ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट), पैनोरमिक सनरूफ, हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और ADAS सुइट। वहीं Thar 3-डोर वर्जन में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, Android Auto, Apple CarPlay, पावर विंडोज, कीलेस एंट्री, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, मैनुअल एसी, डुअल एयरबैग्स, ABS, EBD, हिल-डिसेंट और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

ये भी पढ़ें...कंपनी ने इस SUV का नया मॉडल लॉन्च किया, नया ट्रांसमिशन और फीचर्स जोड़े

इंजन और परफॉर्मेंस 

  • Thar 3-डोर वर्जन में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं: 1.5L mHawk टर्बो डीजल (CRDe), 2.2L mHawk टर्बो डीजल (CRDe) और 2.0L mStallion TGDi पेट्रोल इंजन।
  • थार Roxx दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है: 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल TGDi, जो केवल RWD में आता है और 2.2L mHawk डीजल इंजन, जो RWD और 4X4 दोनों ऑप्शन्स में मिलता है।

Mahindra Thar और Thar Roxx ने न सिर्फ अपने लुक्स बल्कि दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के दम पर मार्च 2025 में शानदार बिक्री दर्ज की है। यह SUVs उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं जो स्टाइल और पावर दोनों चाहते हैं।

(मंजू कुमारी)