Mahindra Thar Roxx: अब इस SUV को खरीदना हो गया महंगा, लेने जा रहे तो इतना बजट ज्यादा रख लें

Mahindra Thar Roxx Prices Increased: महिंद्रा की थार रॉक्स को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 2.86% तक की बढोतरी कर दी है। आसान शब्दों में समझा जाए तो इसके कुछ वैरिएंट की कीमत में 60,000 रुपए तक का इजाफा कर दिया है। ये प्राइस हाइक इसके पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल पर किया गया है। अच्छी बात ये है कि कंपनी ने पेट्रोल के 5 में से सिर्फ 1 वैरिएंट को महंगा किया है। जबकि, डीजल के 13 में से 6 वैरिएंट की कीमतों में इजाफा किया है। दोनों के एंट्री लेवल वैरिएंट की कीमतों में कोई चेंजेस नहीं किया गया है।
थार रॉक्स पेट्रोल की नई कीमतें
थार रॉक्स पेट्रोल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अभी भी 12.99 लाख रुपए ही है। इसके वैरिएंट वाइज नई कीमतों की बात करें तो MX1 MT की कीमत 12.99 लाख रुपए, MX3 AT की कीमत 14.99 लाख रुपए, MX5 MT की कीमत 16.49 लाख रुपए और MX5 AT की कीमत 17.99 लाख रुपए ही रहेगी। इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, AX7 L AT की नई कीमत अब 20.49 लाख रुपए हो गई है। इसकी पुरानी कीमत 19.99 लाख रुपए थी। यानी इसे खरीदने अब 50,000 रुपए महंगा हो गया है।
ये भी पढ़ें... लोगों को इस 7-सीटर का CNG से ज्यादा पसंद आ रहा ये मॉडल, कंपनी ने किया खुलासा
थार रॉक्स डीजल की नई कीमतें
अब बात करें थार रॉक्स डीजल के वैरिएंट की नई कीमतों की तो MX1 MT (13.99 लाख रुपए), MX3 MT (15.99 लाख रुपए), MX3 AT (17.49 लाख रुपए), AX3 L MT (16.99 लाख रुपए), MX5 MT (16.99 लाख रुपए), MX5 AT (18.49 लाख रुपए) और AX5 L AT (18.99 लाख रुपए) की कीमतों में कोई चेंजेस नहीं किया गया है। कंपनी ने इसके कई वैरिएंट की कीमतों में भी इजाफा किया है।
ये भी पढ़ें... सेगमेंट में सबसे कम हो सकती है इसकी कीमत, कंपनी ने कर दिया इशारा
थार रॉक्स डीजल के MX5 MT 4x4 की नई कीमत अब 19.09 लाख रुपए हो गई है। ये पहले 18.79 लाख थी। AX5 L AT 4x4 की नई कीमत अब 21.09 लाख रुपए हो गई है। ये पहले 20.99 लाख थी। AX7 L MT की नई कीमत अब 19.49 लाख रुपए हो गई है। ये पहले 18.99 लाख थी। AX7 L MT 4x4 की नई कीमत अब 21.59 लाख रुपए हो गई है। ये पहले 20.99 लाख थी। AX7 L AT की नई कीमत अब 20.99 लाख रुपए हो गई है। ये पहले 20.49 लाख थी। AX7 L AT 4x4 की नई कीमत अब 23.09 लाख रुपए हो गई है, जो पहले 22.49 लाख थी।
(मंजू कुमारी)
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS