Logo
Diwali Discounts: इस दिवाली महिंद्रा XUV700, स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो एन, बोलेरो और XUV400 EV भी आकर्षक ऑफर के साथ उपलब्ध हैं।

Diwali Discounts: इस दीवाली महिंद्रा अपने पॉपुलर SUV मॉडल्स पर जबरदस्त छूट लेकर आया है। XUV300 के साथ-साथ XUV700, Scorpio Classic, Scorpio N, Bolero और XUV400 EV जैसी गाड़ियों पर भी आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं, जो पुराने मॉडल्स के अनसोल्ड स्टॉक पर लागू हैं। आइए, विस्तार से जानें... 

1) महिंद्रा XUV300: 1.8 लाख रुपए तक की छूट
महिंद्रा XUV300, जिसे इस साल की शुरुआत में XUV 3XO से रिप्लेस किया गया था, अब स्टॉक खत्म करने के लिए 1.8 लाख रुपए तक की छूट के साथ बेची जा रही है। हालांकि, अब बहुत कम यूनिट्स ही बची हैं और ग्राहकों को रंग, वैरिएंट या इंजन ऑप्शन में अधिक विकल्प नहीं मिल पाएंगे।


2) महिंद्रा XUV400 EV: 4.4 लाख रुपए तक की छूट
XUV400 EV की धीमी बिक्री के चलते इस मॉडल पर 4.4 लाख रुपए तक की छूट दी जा रही है। यह छूट MY2023 की बची हुई यूनिट्स पर लागू है।


3) महिंद्रा XUV700: 1.8 लाख रुपए तक की छूट
महिंद्रा XUV700 पर भी इस दीवाली पर 1.8 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। हालांकि, MY2024 के नए स्टॉक पर 40,000 रुपए तक की ही छूट दी जा रही है।


4) महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो: 1.35 लाख रुपए तक की छूट
बोलेरो के MY2023 मॉडल्स पर 1 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है, जबकि बोलेरो नियो के अनसोल्ड यूनिट्स पर 1.35 लाख रुपए तक की छूट दी जा रही है।


5) महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक: 1.2 लाख रुपए तक की छूट
स्कॉर्पियो क्लासिक के पुराने स्टॉक पर 1.2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस मॉडल को स्कॉर्पियो N के बाद भी काफी पसंद किया जा रहा है।


6) महिंद्रा स्कॉर्पियो N: 1 लाख रुपये तक की छूट
स्कॉर्पियो N पर भी 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इस SUV की बिक्री थोड़ी धीमी हो गई है, क्योंकि कुछ खरीदार नई Thar Roxx की ओर रुख कर रहे हैं।


7) महिंद्रा थार (दीवाली ऑफर्स 2024): 1.6 लाख रुपये तक की छूट
Thar 3-डोर पर भी 1.6 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। Thar Roxx की डिलीवरी का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

(मंजू कुमारी)
 

5379487