Logo
Big Discount: महिंद्र ने MY2023 एक्सयूवी 400 ईवी और स्कॉर्पियो-Ns पर भी इस महीने लाखों रुपए के डिस्काउंट का फैसला लिया है।

Big Discount: महिंद्रा की कारों के कुछ मॉडल्ड पर कंपनी ने भारी डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। नया साल शुरू होने के 6 महीने बाद भी महिंद्रा के पास MY2023 मॉडल की कुछ बची हुई इन्वेंट्री है। इस स्टॉक पर भारी छूट और लाभ मिल रहा है। ग्राहक 2023 में बनी एक्सयूवी400 ईवी, एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन जैसे मॉडल्स पर लाखों रुपए का फायदा उठा सकते हैं। यह डिस्काउंट ऑफर पिछले महीने से जारी है। आइए, जानते हैं नई MY2023 Mahindra SUV पर कितनी हो सकती है बचत... 

XUV700: 1.5 लाख रुपए तक का फायदा
- महिंद्रा की फ्लैगशिप एसयूवी पर पिछले महीने की तरह ही छूट मिल रही है। XUV700 के सभी वेरिएंट पर 1.5 लाख रुपए कैश छूट मिल रही है। इसके अलावा डीजल-एमटी, डीजल-एटी और पेट्रोल-एमटी फॉर्म में AX5 7-सीटर वेरिएंट पर 1.3 लाख रुपए का फायदा मिल रहा है।
- टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस के प्रतिद्वंद्वी Mahindra XUV700 की कीमतें 13.99 लाख-27.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) के बीच हैं।

जून 2024: महिंद्रा XUV400 पर कितनी छूट?
प्री-अपडेट महिंद्रा XUV400 EV के ज्यादातर वेरिएंट पर 4.4 लाख रुपए की भारी छूट पिछले महीने से मिल रही है। इनमें बड़ी 39.4kWh बैटरी, 7.2kW फास्ट चार्जर मिलता है। XUV400 की कीमत अभी 15.49 लाख से 17.49 लाख के बीच है, और यह EC और EL ट्रिम्स में उपलब्ध है। XUV400 की छोटी बैटरी के लिए 375 किमी और बड़ी बैटरी के लिए 456 किमी तक की रेंज मिलती है। यह एसयूवी Tata Nexon EV को टक्कर देती है।

जून 2024: महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन पर कितना फायदा? 
- महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन पर डिस्काउंट पिछले महीने की तरह है, हालांकि सिर्फ हाई-स्पेक Z8 और टॉप-स्पेक Z8 L वेरिएंट के लिए। 4WD डीजल वेरिएंट पर 1 लाख रुपए तक कैश छूट मिल रही है, जबकि 2WD पेट्रोल और डीजल ट्रिम पर 60,000 रुपए तक फायदा उठाया जा सकता है। 
- लैडर-फ्रेम सात-सीट एसयूवी दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। एक 203hp, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और दूसरा 175hp, 2.2-लीटर डीजल इंजन। दोनों को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। लेकिन सिर्फ डीजल मॉडल में ही फोर-व्हील ड्राइव का ऑप्शन है।
- स्कॉर्पियो-एन के दाम अभी 13.60 लाख  से 24.54 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, भारत) के बीच हैं। हालांकि, इस SUV का कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है, लेकिन प्राइस के मामले में टाटा सफारी, Mahindra XUV700, MG Hector Plus और Hyundai Alcazar को टक्कर देती है।

(मंजू कुमारी) 
 

5379487