Mahindra XUV700: अक्टूबर में इस SUV को खरीदने ऐसे टूटे लोग, पहली बार बना दिया ये रिकॉर्ड

महिंद्रा की फ्लैगशिप XUV700 ने अक्टूबर में नया रिकॉर्ड बना दिया। पिछले महीने इसकी 10,435 यूनिट बिकीं। इसकी कीमत 13.99 लाख से शुरू है।;

By :  Desk
Update:2024-11-14 18:06 IST
Mahindra XUV700Mahindra XUV700
  • whatsapp icon

Mahindra XUV700 record sales: महिंद्रा की फ्लैगशिप XUV700 ने अक्टूबर में नया रिकॉर्ड बना दिया। पिछले महीने इसकी 10,435 यूनिट बिकीं। ये पहला मौका है जब इस SUV ने 10 हजार यूनिट की मंथली सेल्स का आंकड़ा पार किया। बता दें कि XUV700 की कीमतें 13.99 लाख से 25.14 लाख रुपए तक हैं। कंपनी ने भी पिछले महीने 54,504 गाड़ियां बेचीं। ये पहला मौका है जब देश के अंदर किसी भी कंपनी ने एक महीने में इतनी SUV बेचीं।

महिंद्रा XUV700 के इस साल के आखिरी 6 महीने के सेल्स आंकड़ों की बात करें तो मई में 5,008 यूनिट, जून में 5,928 यूनिट, जुलाई में 7,769 यूनिट, अग्सत में 9,007 यूनिट, सितंबर में 9,646 यूनिट और अक्टूबर में 10,435 यूनिट बेचीं। यानी पहली बार इस SUV को 10 हजार से ज्यादा ग्राहक मिले। बता दें कि इस SUV पर वैरिएंट के हिसाब से 98 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड भी चल रहा है।

महिंद्रा XUV700 के फीचर्स

>> इसमें रियर पार्किंग सेंसर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर स्पॉयलर और फॉलो मी होम हेडलाइट्स मिलते हैं। इसमें रियर वाइपर, डिफॉगर और डोर और बूट-लिड सुविधाओं के लिए अनलॉक दिया है। कार में LED टर्न इंडिकेटर दिए हैं। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलता है। टॉप स्पेक में स्टार्ट स्टॉप फंक्शन भी मिलता है।

>> सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग भी मिलती है। इसमें क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट पायलट असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन आदि फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कुल 7 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360 डिग्री भी है। इसे ग्लोबल NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है।

महिंद्रा XUV700 का इंजन
XUV700 में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबिल है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी मिलता है, जो 155hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं। केवल डीजल इंजन में ही ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है।

(मंजू कुमारी)

Similar News