Maruti Suzuki price hike: मारुति सुजुकी की कारें होंगी महंगी, इस दिन से बढ़ेंगी कीमतें

Maruti Suzuki price hike: देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने घोषणा की है कि वह 1 फरवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में ₹32,500 तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। यह फैसला कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्चों के कारण लिया है।
कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हम ग्राहकों पर बोझ कम रखने के लिए लगातार लागत कम करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुछ बढ़ते खर्चों को बाजार में पास करना हमारी मजबूरी है।
Maruti Suzuki price hike: किस मॉडल पर कितनी बढ़ोतरी?
- सेलेरियो (Celerio): ₹32,500 तक बढ़ोतरी।
- इन्विक्टो (Invicto): ₹30,000 तक बढ़ोतरी।
- वैगन-आर (Wagon-R): ₹15,000 तक बढ़ोतरी।
- स्विफ्ट (Swift): ₹5,000 तक बढ़ोतरी।
- एसयूवी सेगमेंट पर असर
- ब्रेजा (Brezza): ₹20,000 तक बढ़ोतरी।
- ग्रैंड विटारा (Grand Vitara): ₹25,000 तक बढ़ोतरी।
- एंट्री-लेवल और अन्य कारों की कीमतों में बदलाव
- ऑल्टो K10 (Alto K10): ₹19,500 तक बढ़ोतरी।
- एस-प्रेसो (S-Presso): ₹5,000 तक बढ़ोतरी।
- बलेनो (Baleno): ₹9,000 तक बढ़ोतरी।
- फ्रॉन्क्स (Fronx): ₹5,500 तक बढ़ोतरी।
- डिज़ायर (Dzire): ₹10,000 तक बढ़ोतरी।
Maruti Suzuki car price hike up to rs 32500 from February 1 2025 pic.twitter.com/0qLmPZpNTH
— sumit kumar (@eyeamsumit) January 23, 2025
फिलहाल, मारुति सुजुकी की कारें ₹3.99 लाख (ऑल्टो K10) से शुरू होकर ₹28.92 लाख (इन्विक्टो) तक की कीमतों में उपलब्ध हैं।
इलेक्ट्रिक सेंगमेंट में मारुति सुजुकी की एंट्री
मारुति सुजुकी इंडिया ने ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2025) में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार eVITARA को पेश किया, जिसे 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि इस इलेक्ट्रिक SUV को यूरोप और जापान सहित अन्य क्षेत्रों में निर्यात की जाएगी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS