Logo
कई कंपनियां अपनी कारों को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी बेचती हैं। यहां से इन कारों को सेना के जवानों के लिए बेचा जाता है। मारुति अर्टिगा को भी यहां से खरीद सकते हैं।

Maruti Ertiga CSD Price: कई कंपनियां अपनी कारों को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी बेचती हैं। यहां से इन कारों को सेना के जवानों के लिए बेचा जाता है। खास बात ये है कि यहां पर कंपनी कारों पर टैक्स में बड़ी छूट देती है। शोरूम पर कार की कीमत का 28% GST लिया जाता है, लेकिन CSD पर सिर्फ 14% GST ही देना पड़ता है। यहां से मारुति की अर्टिगा को भी खरीदा जा सकता है। अर्टिगा के बेस वैरिएंट की की शोरूम पर कीमत 8,69,000 रुपए है। जबकि CSD पर इसे 7,80,626 रुपए में खरीद सकते हैं। यानी टैक्स के 88,374 रुपए बच जाएंगे।

Maruti Suzuki Ertiga CSD Price
Maruti Suzuki Ertiga CSD Price

अर्टिगा के LXI (O) MT की शोरूम कीमत 8,69,000 और CSD कीमत 7,80,626 रुपए है। VXI (O) MT की शोरूम कीमत 9,83,000 और CSD कीमत 8,84,576 रुपए है। ZXI (O) MT की शोरूम कीमत 10,93,000 और CSD कीमत 9,85,380 रुपए है। ZXI Plus MT की शोरूम कीमत 11,63,000 और CSD कीमत 10,60,383 रुपए है। VXI AMT की शोरूम कीमत 11,23,000 और CSD कीमत 10,23,704 रुपए है। ZXI AMT की शोरूम कीमत 12,33,000 और CSD कीमत 11,26,278 रुपए है। ZXI Plus AMT की शोरूम कीमत 13,03,000 और CSD कीमत 11,99,460 रुपए है। VXI (O) CNG MT की शोरूम कीमत 10,78,000 और CSD कीमत 9,74,845 रुपए है। ZXI (O) CNG MT की शोरूम कीमत 11,88,000 और CSD कीमत 10,86,171 रुपए है।

मारुति अर्टिगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति की इस 7-सीटर MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS और 137Nm जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 20.51 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एयर कंडीशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कनेक्टेड कार फीचर्स से गाड़ी की ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं।

(मंजू कुमारी)

5379487