Logo
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के साथ अब तक कुल 6 कंपनियां अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर चुकी हैं।

Car Price Hike From January 2025: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के साथ अब तक कुल 6 कंपनियां अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर चुकी हैं। दरअसल, ये सभी कंपनियां जनवरी 2025 से अपनी कारों का महंगा करने वाली हैं। इस लिस्ट में मारुति के साथ हुंडई, महिंद्रा, निसान, BMW, मर्सिडीज शामिल हैं। उम्मीद इस बात की है कि दिसंबर खत्म होने से पहले इस लिस्ट में कई और कंपनियों के नाम शामिल हो सकते हैं।

कंपनियों द्वारा कार की कीमतों में इजाफा करने की मुख्य वजह कारों को तैयार करने की एक्स्ट्रा कॉस्ट और अधिक ऑपरेशन कॉस्ट है। इसके चलते कंपनियों को कार कीमतें बढ़ाने का फैसला करना पड़ रहा है। मारुति सुजुकी इंडिया ने एक्सचेंज फाइलिंग को दी जानकारी में बताया कि जनवरी 2025 से कंपनी की कारों को खरीदने 4% तक महंगा हो जाएगा।

25 हजार तक महंगी होंगी हुंडई कार
हुंडई
मोटर इंडिया भी जनवरी 2025 को अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में प्राइस हाइक की घोषणा की है। हुंडई अपने सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है। जानकारी के मुताबिक कंपनी 25,000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर सकती है। कंपनी की तरफ से इस प्राइस हाइक का कारण इनपुट लागत में बढ़ोतरी, प्रतिकूल विनिमय दर और लॉजिस्टिक में ज्यादा खर्च बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें... नवंबर में हुआ बड़ा उलटफेर; अर्टिगा, क्रेटा, पंच को छोड़ लोगों ने इस कार को बनाया नंबर-1

महिंद्रा कारों की कीमत में 3% का इजाफा
भारत की लीडिंगी SUV कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2025 से अपनी SUV और कमर्शियल व्हीकल रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला मुद्रास्फीति के दबाव और कमोडिटी की बढ़ती लागत के चलते लिया गया है। इन वजहों ने इनपुट कॉस्ट को काफी प्रभावित किया है। हालांकि, महिंद्रा ने इन बढ़ी हुई लागतों के एक बड़े हिस्से को वहन करने का प्रयास किया है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि 3% तक की वृद्धि को ग्राहकों पर डालना होगा। नई कीमतें एसयूवी और सीवी पोर्टफोलियो दोनों में मॉडल और ट्रिम्स में अलग-अलग होगा।

BMW भी कारों का महंगा करेगी
जनवरी 2025 से कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली लिस्ट में अब BMW इंडिया का नाम भी शामिल है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वो जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगा। कंपनी अगले साल से अपनी कारों पर वैरिएंट के हिसाब से 3% तक इजाफा करने वाली है। कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे कोई कारण नहीं बताया है। हालांकि, इसका कारण हायर ऑपरेशनल कॉस्ट हो सकती है। BMW भारतीय बजार में 2 सीरीज ग्रैन कूप, 3 सीरीज LWB, 5 सीरीज, 7 सीरीज, X1, X3, X5, X7 और M340i जैसी कारों की एक सीरीज बेचती है।

ये भी पढ़ें... इस पॉपुलर कार का स्पेश एडिशन आया, इसमें गजब का एक्सटीरियर और इंटीरियर मिलेगा

निसान का कारें 2% महंगी होंगी
निसान मोटर इंडिया ने हाल ही में देश के अंदर 5 लाख यूनिट की सेल्स का माइल स्टोन पार किया है। कंपनी के लिए उसकी ऑल न्यू मैग्नाइट फेसलिफ्ट का भारतीय बाजार के साथ देश के बाहर भी पसंद किया जा रहा है। अब कंपनी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली है। कंपनी अपनी कारों की कीमतों में 2% तक का इजाफा करने वाली है। नई कीमतें जनवरी 2025 से लागू हो सकती है।

मर्सिडीज-बेंज भी बढ़ा रही कीमतें
2025 शुरू होने से पहले ही मर्सिडीज-बेंज ने आधिकारिक तौर पर कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर दिया है। कंपनी 1 जनवरी, 2025 से अपने मॉडल रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी की करेगी। कंपनी हायर ऑपरेशनल कॉस्ट के चलते कीमतों में 3% तक का इजाफा करेगी। कंपनी के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी मटेरियल की बढ़ती लागत, मुद्रास्फीति (इन्फ्लेशनेरी) के दबाव और लॉजिस्टिक्स खर्चों के कारण की जा रही है। जिससे ऑपरेशनल कॉस्ट में वृद्धि हुई है।

(मंजू कुमारी)

CH Govt mp Ad
5379487