Mercedes Benz EQS: मर्सिडीज-बेंज सोमवार (16 सितंबर) को अपनी लग्जरी एसयूवी ईक्यूएस भारत में लॉन्च करेगी। यह ईक्यूएस सेडान और मायबाक़ ईक्यूएस एसयूवी के बीच मर्सिडीज-बेंज इंडिया की लाइन-अप में शामिल की जाएगी और EQE SUV व मायबाक़ EQS SUV के बीच की रेंज में होगी।
 
EQS SUV की प्रमुख विशेषताएं

EQS 580 4मैटिक, सबसे महंगे वैरिएंट के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह एक 3-रो वाली एसयूवी होगी। मायबाक़ EQS 680 के लॉन्च के तुरंत बाद, मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने मानक EQS SUV के लॉन्च की पुष्टि की है। यह एसयूवी थ्री-रो सिटिंग अरेंजमेंट के साथ आएगी और इसमें EQE SUV और मायबाक EQS 680 SUV के बीच का स्थान लेगी।
 
डिजाइन और लुक्स 
EQS SUV का डिजाइन ज्यादातर मायबाक़ EQS SUV जैसा ही होगा, लेकिन कुछ सॉफ्ट एलिमेंट्स में बदलाव किए जाएंगे। इसका ग्रिल मायबाक़ से अलग होगा, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स नहीं होंगे और बाहरी हिस्से से कई मायबाक़ लोगो को हटा दिया जाएगा। बंपर और अलॉय व्हील्स में भी स्टाइलिंग में बदलाव देखने को मिलेंगे।

कैबिन और फीचर्स 
EQS SUV में वही MBUX हाइपरस्क्रीन मिलेगी, जो पहले से EQS सेडान में दी गई है। इसमें एक सिंगल पीस डिस्प्ले है जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंट्रल टचस्क्रीन को कवर करता है। ग्लोबल मॉडल में को-पैसेंजर डिस्प्ले का ऑप्शन भी दिया जाता है, लेकिन यह देखना बाकी है कि भारत में यह सुविधा उपलब्ध होगी या नहीं। इंटरनेशनल मार्केट में मिड-रो में पावर रिक्लाइनिंग सीट्स और रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Mercedes Benz EQS SUV

पावरट्रेन और रेंज
ग्लोबल मार्केट में EQS SUV तीन पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है: रियर-व्हील ड्राइव 450+, ऑल-व्हील ड्राइव 450 4मैटिक, और ऑल-व्हील ड्राइव 580 4मैटिक। भारत में 580 4मैटिक वेरिएंट लॉन्च होने की संभावना है, जो 400 kW की डुअल मोटर पावरट्रेन और 858 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसे 108.4 kWh बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है, जो 609 किमी की रेंज प्रदान करता है।

Mercedes Benz EQS प्राइस
EQS SUV की कीमत EQS 580 सेडान से ऊपर रहने की उम्मीद है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.62 करोड़ रुपए है। इस एसयूवी की कीमत टैक्स के साथ करीब ₹1.80 करोड़ हो सकती है।

(मंजू कुमारी)