MG Comet EV: देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पर आया ₹50000 का डिस्काउंट, सिंगल चार्ज पर 230Km की रेंज

MG Comet EV Discount: MG मोटर अपनी कॉमेट इलेक्ट्रिक कार पर 50,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। ये देश की सबसे सस्ती कार भी है। कंपनी स्पेशल डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस के चलते ये डिस्काउंट दे रही है। इस कार के मॉडल ईयर 2023 और मॉडल ईयर 2024 पर अलग-अलग बेनिफिट्स मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6,98,800 रुपए है। चलिए ग्राफिक की मदद से आपको इस कार पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बताते हैं।



MG कॉमेट EV के मॉडल ईयर 2023 पर जुलाई 2024 में कुल 50,000 रुपए बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें स्पेशल डिस्काउंट के 25,000 रुपए, लॉयल्टी बोनस के 20,000 रुपए और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के 5,000 रुपए शामिल हैं।
ओल्ड MG कॉमेट EV के मॉडल ईयर 2024 पर जुलाई 2024 में कुल 50,000 रुपए बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें स्पेशल डिस्काउंट के 10,000 रुपए, लॉयल्टी बोनस के 20,000 रुपए, एक्सचेंज बोनस के 15,000 रुपए और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के 5,000 रुपए शामिल हैं।
नई MG कॉमेट EV के मॉडल ईयर 2024 पर जुलाई 2024 में कुल 40,000 रुपए बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें स्पेशल डिस्काउंट के 20,000 रुपए, लॉयल्टी बोनस के 15,000 रुपए और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के 5,000 रुपए शामिल हैं।
MG कॉमेट EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 230 किलोमीटर की रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि कॉमेट EV से 1000km का चलने का खर्च 519 रुपए आता है। इसमें 42 पीएस के पावर आउटपुट और 110 एनएम टॉर्क के साथ 17.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है। 3.3 kW चार्जर की मदद से चार्जिंग का समय 10 से 80% के लिए 5 घंटे और 0 से 100% के लिए 7 घंटे है। वहीं, 7.4kW AC फास्ट चार्जर से 2.5 घंटे में ईवी को 10 से 80% तक चार्ज कर सकते हैं।
कॉमेट EV की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है। इसका व्हीलबेस 2010mm है। टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है, जो बिजी सड़कों पर ड्राइविंग के लिए या तंग जगहों में पार्किंग के लिए वरदान है। MG कॉमेट ईवी में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फुल-चौड़ाई वाली LED स्ट्रिप, स्लीक हेडलैंप दिया है। इसमें बड़े आकार के डोर, स्पोर्टी एलॉय व्हील और एक फ्लैट रियर सेक्शन दिया है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच की स्क्रीन, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल क्लस्टर दिया है। यूजर्स कई प्रकार की सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अपने डिवाइस को पेयर करने में सक्षम होंगे। इसमें म्यूजिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम की जानकारी और रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की डिटेल मिलेगी। MG कॉमेट ईवी GSEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।
(मंजू कुमारी)
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS