MG Gloster Facelift: 2025 में लॉन्च होगी एमजी ग्लोस्टर फेसलिफ्ट, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

MG Gloster Facelift: एमजी ग्लोस्टर भारत में 2020 में लॉन्च हुई थी, यह अपने सेगमेंट में ADAS फीचर देने वाली पहली कार थी। अब इसे फेसलिफ्ट के साथ अपडेट मिलने जा रहे हैं।;

By :  Desk
Update:2024-11-30 11:06 IST
MG Gloster Facelift TestingMG Gloster Facelift Testing
  • whatsapp icon

MG Gloster Facelift: भारत में एमजी ग्लोस्टर फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कुछ दिन पहले शुरू हो चुकी है और यह टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई। यह नई SUV 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश हो सकती है। MG Gloster सबसे पहले 2020 में भारतीय बाजार में लॉन्च की गई थी और यह भारत की फ्लैगशिप SUVs में से एक बन चुकी है। खास बात यह है कि यह अपने सेगमेंट में ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) फीचर से लैस होने वाली पहली SUV थी।
 
MG Gloster Facelift: क्या होगा नया?

  •  टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किए गए Gloster facelift वर्जन में नया डिज़ाइन देखने को मिला है, जो अब ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Gloster से मिलता-जुलता होगा। इसके सामने की डिज़ाइन में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है, जिसमें ऊपर की ओर पतले LED डेटाइम रनिंग लैंप और लंबवत स्थित मुख्य हेडलाइट यूनिट हैं। 
  • बड़ी और आकर्षक ग्रिल सड़क पर इसकी मौजूदगी को और बढ़ाती है। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स और बॉडी क्लैडिंग को जोड़ा गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। पीछे की तरफ नए LED टेल लाइट्स और नया बम्पर भी दिया गया है, जो कार के लुक को और बेहतर बनाते हैं।

ये भी पढ़ें...सामने आई किआ साइरोस की लॉन्चिंग डेट, इसमें पैनोरमिक सनरूफ समेत कई एडवांस फीचर

MG Gloster Facelift: केबिन में बदलाव
नई MG Gloster के इंटीरियर्स में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान इसे नए इंटीरियर कलर स्कीम, नया डैशबोर्ड और बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ देखा गया। इस अपडेट के साथ इसकी कैबिन प्रीमियम और अधिक आकर्षक हो सकती है।

MG Gloster Facelift: इंजन ऑप्शन
नई Gloster में वही पुराने इंजन विकल्प बनाए रखे जा सकते हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन होगा, जो 159 bhp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो इंजन भी होगा, जो 213 bhp की पावर और 480 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे, जो बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस और परफॉर्मेंस सुनिश्चित करेगा।

ये भी पढ़ें...बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च किया M2 का अपडेट वर्जन, कीमत 1.03 करोड़ रुपए

MG Gloster Facelift: कीमत
नई MG Gloster की एक्स-शोरूम कीमत 38.80 लाख रुपए से शुरू होकर 43.87 लाख रुपए तक जा सकती है। इसके मुख्य प्रतिद्वंदी भारतीय बाजार में Skoda Kodiaq , Volkswagen Tiguan, Nissan X-Trail, Toyota Fortuner और Hyundai Tucson जैसी गाड़ियां होंगी।

MG Gloster फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम और एडवांस फीचर्स से ग्राहकों को लुभा सकती है। लेकिन इसके लिए 2025 का इंतजार करना होगा, जब यह नए डिज़ाइन और अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च होगी।

(मंजू कुमारी)

Similar News