Logo
आप MG की ऑल न्यू विंडसर EV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इसे आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक CUV की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए तय की है।

MG Windsor EMI Calculator: आप MG की ऑल न्यू विंडसर EV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इसे आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक CUV की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए तय की है। ऐसे में आपके पास इसे खरीदने का बजट नहीं है, तब आप इसे छोटा सा डाउनपेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं। मान लीजिए आप 9% के इंटरेस्ट रेट से ऑटो लोन लेते हैं तब आपको कितनी EMI देनी होगी, हम यहां इसका गणित बता रहे हैं। सारा कैलकुलेशन कार की एक्स-शोरूम कीमत पर ही है।

5, 6 और 7 साल के लोन पर EMI
MG विंडसर EV के बेस मॉडल की कीमत 10 लाख रुपए है। ऐसे में आप 20% डाउनपेमेंट यानी 2 लाख रुपए देते हैं तब आपको 80% अमाउंट यानी 8 लाख रुपए का लोन लेना होगा। ऐसे में 9% के इंटरेस्ट रेट पर 7 साल के लिए लोन लेने पर 12,871 रुपए की मंथली EMI बनेगी। इस तरह आपको लोन पर 2,81,186 रुपए का इंटरेस्ट चुकाना होगा। इसी तरह, लोन 6 साल के लेते हैं तब 14,420 रुपए की मंथली EMI बनेगी। आपको लोन पर 2,38,271 रुपए का इंटरेस्ट चुकाना होगा। इसी तरह, लोन 5 साल के लिए लिया जाए तो 16,607 रुपए की मंथली EMI बनेगी। यानी आपको 1,96,401 रुपए का ब्याज चुकाना होगा।

MG विंडसर EV का पावरट्रेन
कार के अंदर सीटों पर क्विल्टेड पैटर्न मिलता है। इसमें 15.6-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो कॉमेट पर मिलने वाले समान OS पर चलता है। इसमें शानदार सीटबैक ऑप्शन है, जो इलेक्ट्रिकली 135 डिग्री तक झुक सकता है। इसमें आपको USB चार्जिंग पोर्ट, रियर AC वेंट और कप होल्डर के साथ एक सेंटर आर्मरेस्ट भी मिलता है।

MG विंडसर EV के फीचर्स
इसमें वायरलेस फोन मिररिंग, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, रियर AC वेंट के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रिक्लाइनिंग रियर सीट, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर ऑफर करती है। इसमें कई लैंग्वेज में नॉइज कंट्रोलर, जियो ऐप्स और कनेक्टिविटी, TPMS, 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और एक फुल LED लाइट दी है।

(मंजू कुमारी)
 

5379487