Logo
MG Windsor EV vs Tata Punch EV: एमजी विंडसर ईवी की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, जिसमें बैटरी की कीमत शामिल नहीं है। टाटा पंच की शुरुआती प्राइस भी इतनी ही है, लेकिन यह बैटरी के साथ है।

MG Windsor EV vs Tata Punch EV: लोकप्रिय वाहन निर्माता MG अपनी इलेक्ट्रिक कारों की लाइनअप को लगातार बढ़ा रही है। हाल ही में MG ने भारत में अपनी नई MG Windsor EV को  लॉन्च किया है, जो कई लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देने वाली है। इनमें से एक है Tata Punch EV। आइए देखते हैं इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs में क्या है खास... 

MG Windsor EV vs Tata Punch EV स्पेसिफिकेशन
MG Windsor EV में 38 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 134 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार एक बार चार्ज करने पर करीब 331 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। वहीं, Tata Punch EV में दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं: 25kWh और 35kWh। 25kWh बैटरी पैक 80 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क देता है, जबकि 35kWh बैटरी पैक के साथ आने वाला लॉन्ग रेंज ट्रिम 120 bhp की पावर और 190 Nm का टॉर्क देता है। यह एक बार चार्ज करने पर 365 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है।

MG Windsor EV vs Tata Punch EV प्राइस डिटेल

  • एमजी विंडसर ईवी की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, जिसमें बैटरी की कीमत शामिल नहीं है। बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत इसकी लागत प्रति किलोमीटर 3.5 रुपए होगी। Windsor EV तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें 13,49,800 से 15,49,800 के बीच है।
  • Tata Punch EV की कीमत 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 14.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। दोनों कारों की कीमतें लगभग एक जैसी हैं, लेकिन MG का बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल खरीदारों के लिए एक निर्णायक कारक हो सकता है।टाटा पंच की कीमत थोड़ी कम है। 

विंडसर और टाटा पंच ईवी दोनों में शानदार फीचर्स 
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए ये दोनों ही वाहन आकर्षक विकल्प हैं। MG Windsor EV और Tata Punch EV दोनों के डिजाइन और फीचर्स काफी शानदार हैं। इसके साथ ही, दोनों वाहनों में महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं, जो इन्हें भारतीय बाजार में बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं।

(मंजू कुमारी)  
 

5379487