बजाज का दबदबा: दमदार इंजन वाले सेगमेंट में हीरो, होंडा, TVS समेत सभी कंपनियों पर भारी पड़ा ये मॉडल, देखें लिस्ट

भारतीय बाजार में 150cc से 200cc की मोटरसाइकिल की भारी डिमांड हैं। इन बाइक्स में दमदार इंजन मिलता है। साथ ही, लंबी दूरी इन मोटरसाइकिल से आसानी से तय हो जाती है।

By :  Desk
Updated On 2024-05-05 18:00:00 IST
Motorcycle 150cc to 200cc Sales March 2024

(मंजू कुमारी)
भारतीय बाजार में 150cc से 200cc की मोटरसाइकिल की भारी डिमांड हैं। इन बाइक्स में दमदार इंजन मिलता है। साथ ही, लंबी दूरी इन मोटरसाइकिल से आसानी से तय हो जाती है। मार्च में इस सेगमेंट में जिन मोटरसाइकिल का दबदबा रहा, उसकी लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में बजाज की पल्सर का बोलबाल रहा। इसके पास करीब 30% मार्केट शेयर रहा। पल्सर की मार्च 2023 में 43,512 यूनिट बिकीं। इस लिस्ट में टीवीएस, होंडा के साथ यामाहा, KTM, सुजुकी, हीरो और होंडा जैसी कंपनियों कई मॉडल पीछे रह गए। पल्सर को ईयरली बेसिस पर 41% की ग्रोथ भी मिली।

Motorcycle 150cc to 200cc Sales March 2024

बात करें बजाज पल्सर की मार्च 2024 में 43,512 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 30,756 यूनिट का था। यानी इसकी 12,756 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 41.47% की ईयरली ग्रोथ मिली। TVS अपाचे की मार्च 2024 में 34,237 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 36,226 यूनिट का था। यानी इसकी 1,989 यूनिट कम बिकी और इसे 5.49% की ईयरली ग्रोथ मिली।

होंडा यूनिकॉर्न की मार्च 2024 में 19,221 यूनिट बिकीं। यामाहा FZ की मार्च 2024 में 16,154 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 19,092 यूनिट का था। यानी इसकी 2,938 यूनिट कम बिकी और इसे 15.39% की ईयरली ग्रोथ मिली। यामाहा MT 15 की मार्च 2024 में 10,697 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 6,201 यूनिट का था। यानी इसकी 4,496 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 72.5% की ईयरली ग्रोथ मिली।

यामाहा R15 की मार्च 2024 में 10,095 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 7,581 यूनिट का था। यानी इसकी 2,514 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 33.16% की ईयरली ग्रोथ मिली। होंडा SP 160 की मार्च 2024 में 4,815 यूनिट बिकीं। KTM 200 की मार्च 2024 में 3,023 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 2,915 यूनिट का था। यानी इसकी 108 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 3.7% की ईयरली ग्रोथ मिली।

Motorcycle 150cc to 200cc Sales March 2024

हीरो एक्सट्रीम 160R/200 की मार्च 2024 में 2,937 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 105 यूनिट का था। यानी इसकी 2,832 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 2697.14% की ईयरली ग्रोथ मिली। सुजुकी जिक्सर की मार्च 2024 में 1,364 यूनिट बिकीं। बजाज एवेंजर की मार्च 2024 में 1,234 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 1,572 यूनिट का था। यानी इसकी 338 यूनिट कम बिकी और इसे 21.5% की ईयरली ग्रोथ मिली। होडा हॉर्नेट 2.0 की मार्च 2024 में 1,088 यूनिट बिकीं।

हीरो एक्सपल्स 200 की मार्च 2024 में 986 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 4,525 यूनिट का था। यानी इसकी 3,539 यूनिट कम बिकी और इसे 78.21% की ईयरली ग्रोथ मिली। होंडा CB200X की मार्च 2024 में 349 यूनिट बिकीं। कावासाकी W175 की मार्च 2024 में 88 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 32 यूनिट का था। यानी इसकी 56 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 175% की ईयरली ग्रोथ मिली। इस तरह इन 10 बाइक की कुल 1,49,800 यूनिट बिकीं।
 

Similar News