Smartphone Launch in January 2024: नए साल मे ये 5G फोन होंगे लॉन्च, यहां देखें लिस्ट

X
जल्द ही नया साल आने वाला हैं। ऐसे मे हम आपको आज ऐसे 5G फोनों के बारे मे बताएंगे जो जनवरी 2024 मे लॉन्च हो रहे है।
Smartphone Launch in January 2024: भारतीय बाजारों मे जब से 5G सुविधा शुरू हुई है। तब से एक नई मोबाईल क्रांति ही आ गई है। दिन प्रतिदिन बाजारों मे नए फोनों की भरमार है। जल्द ही नया साल आने वाला हैं। ऐसे मे हम आपको आज ऐसे 5G फोनों के बारे मे बताएंगे जो जनवरी 2024 मे लॉन्च हो रहे है।
तो आइए जानते हैं जल्द लॉन्च होने वाले 5G फोन्स के बारे में:
OnePlus 12(वनप्लस 12)
OnePlus 12 की लॉन्चिंग को लेकर फोन यूजर्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कंपनी की तरफ से जानकारी मिली है कि वनप्लस की नई सीरीज कल यानि 5 दिसंबर को चाइना मे लॉन्च करने जा रही है।

बात दें कि OnePlus 12 स्मार्टफोन को भारत में 24 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है।
Samsung Galaxy S24 (सैमसंग गैलेक्सी S24)
स्मार्टफोन कंपनी Samsung की Galaxy S24 सीरीज अगले महीने यानि जनवरी 2024 मे लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने इसी साल फरवरी में Galaxy S23 सीरीज को भारतीय बाजार में पेश किया था।

इस स्मार्टफोन्स की नई सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+, और Galaxy S24 Ultra शामिल हो सकते हैं।
Realme GT 5 Pro(रियलमी जीटी5 प्रो)
Relame का GT 5 Pro फोन चीन मे लॉन्च हो चुका है। अब जल्द ही ये भारतीय बाजारों मे भी आ जाएगा। एक लीक के अनुसार रियलमी का ये फोन इंडिया मे जनवरी या फरवरी मे लॉन्च हो सकता है। ये रियलमी(Relame) का बेस्ट स्मार्टफोन मे से एक होगा। खास बात इसमे है कि ये वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

Xiaomi 14 Pro(Xiaomi 14 प्रो)
Xiaomi ब्रांड भारत के बाजारों मे जल्द xiaomi 14 pro लॉन्च करने वाला है। ये फोन चीन मे लॉन्च हो चुका है। आधिकारिक रिपोर्ट की माने तो शाओमी 14 प्रो जनवरी या फरवरी 2024 लॉन्च हो सकता है।
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS