New FASTag Rules Start From Today: आज से फास्टैग (FASTag) से जुड़े नियमों में बदलाल हो गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से FASTag बैलेंस वैलिडेशन नियम लागू किए गए हैं। इसमें यूजर को अपने FASTag स्टेटस के बारे में एक्टिव रहने की जरूरत है। ऐसा नहीं होने पर FASTag पेमेंट अटक सकता है। FASTag एक छोटा RFID टैग है। यह टैग व्हीकल की विंडस्क्रीन पर लगा होता है। ये सीधे बैंक अकाउंट से जुड़ा होता है। जब व्हीकल टोल प्लाजा से गुजरता है तो टोल टैक्‍स अपने आप लिंक किए गए अकाउंट से कट जाता है।

FASTag से जुड़े नए नियम
NPCI के इस नए नियम के मुताबिक, 17 फरवरी से अगर टोल प्लाजा पर टैग रीड करने से पहले 60 मिनट से ज्यादा समय तक टैग को ब्लैकलिस्ट रहा है। या फिर टैग रीड करने के कम से कम 10 मिनट तक ब्लैकलिस्ट रहा है, तो पेमेंट नहीं होगा। यह नया नियम यूजर्स को अपने FASTag स्टेट्स में सुधार के लिए 70 मिनट की विंडो देता है। नए नियम का सीधा असर यूजर पर होगा। अब आप टोल बूथ पर ब्लैकलिस्टेड FASTag को अंतिम समय रिचार्ज करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आपका फास्टैग ब्लैकलिस्टेड है, तो तुरंत रिचार्ज करने से पेमेंट नहीं होगा।

ये भी पढ़ें... कार को हाइटेक बनाने वाली इस टेक्नोलॉजी ने बढ़ाई टेंशन, एक्सीडेंट में हो रहा इजाफा

इन बातों का ध्यान रखना होगा

>> आपका FASTag टोल पर पहुंचने से पहले ब्लैकलिस्ट है, और टैग पढ़ने के बाद भी ब्लैकलिस्टेड है, तो पेमेंट नहीं होगा। ऐसे में आपसे दोगुना टोल वसूला जाएगा। आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट है, लेकिन आप टैग को रीड होने से 60 मिनट के अंदर या फिर रीड होने के 10 मिनट में रिचार्ज करते हैं, तो आपका पेमेंट रिसीव कर दिया जाएगा और आपसे नॉर्मल चार्ज लिया जाएगा।

>> फास्टैग ब्लैकलिस्ट है और आप टोल क्रॉस कर जाते हैं, तो आपसे डबल चार्ज लिया जाएगा। अगर आप टैग रीड होने के बाद 10 मिनट में रिचार्ज कर लेते हैं, तो आप पेनाल्टी रिफंड के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। आपको कोई एक्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसका मतलब है कि आपको फास्टैग बैलेंस में मेनटेन रखना होगा। आप KYC भी करवा लें। लास्ट टाइम पर रिचार्ज नहीं होगा।

ये भी पढ़ें... अब इस SUV के सभी वैरिएंट में मिलेंगे 6 एयरबैग, जानिए कंपनी ने कितनी कर दी कीमत

FASTag स्टेटस चेक करने का तरीका
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट
की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको "Check E-Challan Status" या इसी तरह के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। फिर अपना व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। इस तरह से पता लग सकेगा कि आपका वाहन ब्लैकलिस्टेड है या नहीं। FASTag करें अनब्लॉक करने के लिए सबसे पहले फास्टैग रिचार्ज करें। इसके बाद मिनिमम बैलेंस करें। फिर पेमेंट वेरिफाई करें। इसके बाद फास्टैग का स्टेट्स मालूम हो जाएगा। थोड़ी देर में फास्टैग एक्टिवेट हो जाएगा।

(मंजू कुमारी)