2025 Maruti SUVs: इस साल मारुति सुजुकी लॉन्च करेगी ये धांसू कारें, EV और हाइब्रिड SUVs पर फोकस

2025 Maruti SUVs: मारुति सुजुकी अगले साल 2025 में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल, पेट्रोल और हाइब्रिड एसयूवी लाने की योजना बना रही है।;

By :  Desk
Update:2024-12-31 22:34 IST
2025 Maruti Suzuki SUVs2025 Maruti Suzuki SUVs
  • whatsapp icon

2025 Maruti SUVs: मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में 2025 को बेहद खास बनाने की तैयारी में है। 2024 में नई स्विफ्ट हैचबैक और डिज़ायर कॉम्पैक्ट सेडान लॉन्च करने के बाद कंपनी नए साल में अपने SUV पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी। मारुति दो नई SUVs को लॉन्च करने जा रही है, जिनमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प होंगे।

1) Maruti e Vitara

  • मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, e विटारा को 2025 में भारत में लॉन्च करेगी। यह मॉडल eVX कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है और इसका डिज़ाइन काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल से मेल खाता है। e विटारा जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में डेब्यू करेगी और मार्च 2025 में लॉन्च होगी। यूरोप में इसे जुलाई 2025 से बेचा जाएगा और बाद में इसे जापानी बाजार में पेश किया जाएगा।
  • मारुति ई विटारा की अनुमानित कीमत 20 लाख से 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच होगी। इसका पॉवरट्रेन- 49kWh बैटरी: 144hp मोटर और 61kWh बैटरी: 174hp मोटर होगा। AWD वेरिएंट (61kWh बैटरी): कुल आउटपुट 184hp और 300Nm होगा, जबकि  MIDC प्रमाणित रेंज 500 किमी से अधिक होगी।
  • ई विटारा के फीचर्स में लेवल 2 ADAS तकनीक और आधुनिक सेफ्टी शामिल किए गए हैं। यह मॉडल Hyundai Creta EV, Tata Curvv EV, और Mahindra BE 6e को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है।

 ये भी पढ़ें...एक्टिवा के प्रतिद्वंदी स्कूटर पर टूट पड़े ग्राहक, 55 km माइलेज और वॉइस कमांड फीचर्स से लैस

2) Maruti Grand Vitara 3 row SUV 

  • ग्रैंड विटारा का तीन-रो वर्जन (कोडनेम: Y17) को मारुति सुजुकी 2025 के अंत तक पेश करेगी। यह नई SUV बड़े परिवारों के लिए डिज़ाइन की गई है और ग्रैंड विटारा के ऊपर पोजिशन की जाएगी। नई SUV का डिज़ाइन e विटारा से प्रेरित होगा। इसके अलावा लंबा व्हीलबेस और बड़ा केबिन स्पेस दिया जाएगा। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.5L पेट्रोल इंजन, 1.5L पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन ऑप्शन मिलेंगे।
  • मारुति इस SUV के 12 लाख से 22 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च करेगी। इसमें ग्रैंड विटारा के समान आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं। यह SUV Hyundai Alcazar, Tata Safari, और Mahindra XUV700 को टक्कर देगी।

ये भी पढ़ें...नए साल से पहले टोयोटा Glanza पर मिल रही भारी छूट, CNG में 30.61 KM का माइलेज

मारुति सुजुकी का उद्देश्य
कंपनी अपने EV और हाइब्रिड पोर्टफोलियो का विस्तार करके भारत में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। इन दो SUVs के साथ, मारुति सुजुकी 2025 में नई ऊंचाइयों को छूने की योजना बना रही है।

(मंजू कुमारी)
 

Similar News