Logo
निसान इंडिया (Nissan India) ने भारतीय मार्केट के अपनी न्यू एक्स-ट्रेल SUV का टीजर जारी किया है। इस टीजर से इसके कई फीचर्स की डिटेल सामने आ गई है।

New Nissan X-Trail: निसान इंडिया ने भारतीय मार्केट के अपनी न्यू एक्स-ट्रेल SUV का टीजर जारी किया है। इस टीजर से इसके कई फीचर्स की डिटेल सामने आ गई है। अगले कुछ ही हफ्तों में इस थ्री-रो वाली SUV को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसे पहली बार नवंबर 2022 में शोकेस किया था। अब करीब 2 साल बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। लुक और स्टाइल में 2024 निसान एक्स-ट्रेल भारतीय बाजार की कई SUV पर भारी पड़ सकती हैं। इसका मुकाबला BYD एट्टे 3, MG क्लाउड EV, फोक्सवैगन टिगुआन और जीप कम्पास से हो सकता है।

पैनोरमिक सनरूफ से होगी लैस
2024 निसान एक्स-ट्रेल के नए टीजर वीडियो में इसके खई फीचर्स की जानकारी सामने आई है। इनमें पैनोरमिक सनरूफ, बड़े साइज का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। इसके अलावा नई SUV के साथ ADAS यूट, वायरलेस मोबाइल चार्जर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड फंक्शन, ड्राइव मोड्स और सेंटर कंसोल पर कप होल्डर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

रेनो-निसान-मित्सुबिशी ने मिलकर किया तैयार
निसान X-ट्रेल फुलसाइज SUV है। इसे रेनो-निसान-मित्सुबिशी के जॉइंट CMF-C क्रॉसओवर प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है। इसके डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4680mm, चौड़ाई 2065mm और ऊंचाई 1725mm होगी। इसका व्हीलबेस 2750mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm होगा। इसके ग्लोबल वैरिएंट में 5 और 7-सीटों के दो सीटिंग कंफीग्रेशन मिलते हैं।

हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन मिलेगा
इसमें 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट के साथ मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है। माइल्ड हाइब्रिड वैरिएंट में 2WD सिस्टम मिलता है और यह 163PS/ 300 Nm का आउटपुट देता है। यह कार 9.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा है। 

(मंजू कुमारी)

5379487