New SUV: टोयोटा ला रही मिनी फॉर्च्यूनर, ये 4.5 मीटर लंबी होगी; दमदार फीचर्स के बाद भी कम होगी कीमत

Toyota New Rugged SUV: टोयोटा के पोर्टफोलियो में फॉर्च्यूनर, अर्बन क्रूजर हाइराइडर, इनोवा क्रिस्टा, इनावो हाइक्रॉस जैसे कई मॉडल शामिल हैं। अब कंपनी इस लिस्ट में एक नया नाम जोड़ने वाली है। दरअस, कंपनी एक फॉर्च्यूनर से छोटी SUV लॉन्च करने वाली है। इस SUV का नाम FJ क्रूजर होगा। इसकी सेल्स सबसे पहले थाईलैंड में शुरू होगी। उम्मीद है कि इसी साल नवंबर तक इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि इस SUV के आने से कंपनी की मिडसाइज SUV में पकड़ मजबूत होगी।
IMV प्लेटफॉर्म पर बनेगी FJ क्रूजर
टोयोटा की FJ क्रूजर IMV प्लेटफॉर्म के संशोधित वर्जन पर बेस्ड होगी, जो हिलक्स, फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा को भी सपोर्ट करता है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल वर्तमान में थाईलैंड में हिलक्स चैंप पिकअप में किया जाता है। बता दें कि अक्टूबर 2023 में खबर आई थी कि टोयोटा एक दमदार SUV तैयार कर रही है। उम्मीद इस बात की भी है कि इसे विदेशी और भारतीय दोनों बाजारों के लिए अलग-अलग तैयार किया जाएगा।
टोयोटा FJ क्रूजर का डायमेँशन
नई टोयोटा FJ क्रूजर SUV में बॉक्सी स्टाइलिंग और चंकी व्हील आर्च के साथ बिल्कुल नया टॉप हैट होगा। इसमें फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा के समान 2,750mm का व्हीलबेस मिलेगा। वहीं, फॉर्च्यूनर के समान यह लगभग 1,830mm चौड़ा और 1,850mm लंबा होगा, लेकिन फॉर्च्यूनर की 4,795mm की तुलना में इसकी लंबाई 4,500mm से कम होगी। यानी ये भी 4.5 मीटर लंबी SUV होगी।
मल्टीपल इंजन ऑप्शन मिलेंगे
टोयोटा FJ क्रूजर SUV को कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें IMV 0 प्लेटफॉर्म 2.4 से 2.8 लीटर तक के डीजल इंजन के साथ-साथ 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन को भी समायोजित करता है, जिसका इस्तेमाल वर्तमान में भारत में फॉर्च्यूनर में किया जाता है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी के साथ होगा। ये भारतीय बाजार की प्रीमियम SUV की रेंज में काउंट होगी।
(मंजू कुमारी)
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS