Logo
New Jupiter: 2024 टीवीएस जुपिटर 110 स्कूटर की कीमत 73,700 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू है। अभी उपलब्ध Jupiter 110 स्कूटर की प्राइस 77,431 रुपए से 93,026 रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

New Jupiter: टीवीएस मोटर ने भारतीय बाजार में Honda Activa की टेंशन बढ़ाने के लिए गुरुवार (22 अगस्त) को एक नया स्कूटर लॉन्च कर दिया। यह नया स्कूटर TVS Jupiter का अपडेटेड वर्जन है। TVS Motor ने हाल ही में Jupiter 110 का एक टीजर जारी किया था, जिसमें इसके डिजाइन में कई बदलाव नजर आए। नए Jupiter 110 स्कूटर में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। खास बात ये है कि नया जुपिटर स्कूटर पुराने मॉडल से करीब 4 हजार रुपए तक सस्ता है।

TVS Jupiter 110 डिजाइन में क्या खास?
टीवीएस ने Jupiter 110 को पहली बार 2013 के अंत में लॉन्च किया था और तब से यह भारतीय बाजार में टॉप सेलिंग स्कूटरों में से बना है। इसका मुख्य मुकाबला Honda Activa से है। नए Jupiter 110 में कई डिजाइन अपडेट्स किए गए हैं, जिनमें फ्रंट में LED DRLs के साथ इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर शामिल है। इसके अलावा, अन्य इनोवेटिव डिजाइन एलिमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं।

TVS Jupiter 110 फीचर्स और परफॉर्मेंस

  • नए TVS Jupiter 110 स्कूटर में कई लेटेस्ट और एडवांस फीचर्स होंगे। इसमें ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मोबाइल फोन चार्जर और 12-इंच अलॉय व्हील्स शामिल हो सकते हैं। बूट स्पेस में एक फ्यूल टैंक और फ्लोरबोर्ड में दो हेलमेट रखने की सुविधा भी होगी।
  • TVS Jupiter 110 स्कूटर के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें 109.7 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 7.88 पीएस की अधिकतम पावर और 8.8 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह स्कूटर 50 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
  • सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप की बात करें तो इस स्कूटर में फ्रंट टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप होगा। यह स्कूटर सवारों की अधिकतम सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक के विकल्प होंगे।

क्या होगी टीवीएस के नए स्कूटर की कीमत? 
2024 TVS Jupiter 110 स्कूटर की शुरुआती कीमत 73,700 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। अभी उपलब्ध Jupiter 110 स्कूटर की प्राइस 77,431 रुपए से 93,026 रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।
 दूसरी ओर, अभी TVS Jupiter 125 स्कूटर की कीमत 98,709 से 1.09 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। Jupiter 125 स्कूटर 57.27 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है, और इसमें LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

(मंजू कुमारी)

5379487