New SUV: निसान अपनी Ariya EV को सीमित संख्या में भारत में कंप्लीट इंपोर्ट के तौर पर बेचने की योजना बना रही है। X-Trail के भारत में लॉन्च के बाद कंपनी आने वाले कुछ महीने में Ariya e-SUV को भारत में लाने वाली है। Ariya SUV जापानी ब्रांड के कॉम्पिटीटर के रूप में Tesla Model Y और Volkswagen ID.4 SUVs को टक्कर देती नजर आएगी। टेक्नोलॉजी के मामले में Ariya में एडवांस ड्राइवर हेल्प फीचर्स हैं, जिनमें Nissan का प्रोप्रो पायलट सिस्टम भी शामिल है। 2022 में टेस्टिंग की गई, Ariya को Euro NCAP ने पांच-स्टार क्रैश-टेस्ट रेटिंग दी थी।  

Nissan Ariya SUV की विशेषताएं

  • Ariya का ग्लोबल डेब्यू 2020 में हुआ था और पिछले साल इसे भारत में टेस्टिंग करते हुए देखा गया। यह SUV स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ आती है जो 2019 में दिखाए गए कॉन्सेप्ट के काफी करीब है। Ariya Renault Nissan Alliance के CMF-EV इलेक्ट्रिक वाहन आर्किटेक्चर पर बेस्ड है, जो Renault Megane e-Tech इलेक्ट्रिक SUV को भी सपोर्ट करता है।
  • स्टाइल के मामले में Nissan Ariya में नया ‘डिजाइन’ शील्ड है और कुछ बाजारों में यह इल्यूमिनेटेड Nissan लोगो के साथ आती है। इसमें एक स्पेशल कूपे-लाइक डिज़ाइन है, जिसमें प्रमुख शोल्डर लाइन सामने और पीछे को जोड़ती है। यह इलेक्ट्रिक SUV 19-इंच या 20-इंच पहियों पर दौड़ती है, जो वेरिएंट और बाजार पर निर्भर करता है।

Ariya e-SUV में कैसा है इंटीरियर, रेंज? 
इसका इंटीरियर साफ और मिनिमम है। दो बड़े 12.3-इंच स्क्रीन डैशबोर्ड लगे हैं, जिनमें कोई फिलिकल बटन नहीं है। ज्यादातर काम यूनिक हैप्टिक कंट्रोल सेटअप से पूरा किया जा सकेगा। टॉप वेरिएंट में हेड्स-अप डिस्प्ले और बोस ऑडियो सेटअप स्टैंडर्ड के रूप में भी मिलते हैं। ग्लोबली यह सिंगल-मोटर, रियर-व्हील-ड्राइव और ट्विन-मोटर, फोर-व्हील-ड्राइव पावरट्रेन और दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है: 63kWh और 87kWh। 63kWh बैटरी पैक 217hp और 300Nm टॉर्क जनरेट करता है और इसकी रेंज 402km है। 87kWh मॉडल 242hp और 300Nm उत्पन्न करता है और इसके लिए 529km रेंज का दावा किया गया है। टॉप-स्पेक 87kWh Ariya 306hp और 600Nm टॉर्क प्रदान करता है और इसकी रेंज 513km तक है।

Nissan Ariya SUV: भारत में कब होगी लॉन्च 
Ariya SUV जापानी ब्रांड की भारत लाइन-अप में टॉप पर आने की संभावना है। एक निच SUV बाजार में प्रतियोगी होने के नाते Ariya को सीमित संख्या में बेचा जाएगा। बताया गया है कि कुछ यूनिट्स का पहला बैच पहले ही इंपोर्ट किया जा चुका है। Ariya के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले महीनों में सामने आएगी। Nissan वर्तमान में X-Trail SUV के लॉन्च के लिए तैयार हो रही है, जो 1 अगस्त को बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी।

(मंजू कुमारी)