Nissan Luxury SUV की जल्द होगी एंट्री: 5 सीटर वर्जन वाली X-Trail को भारत में किया जा रहा इंपोर्ट, जानें फीचर 

Nissan Luxury SUV launched soon in india: निसान अपनी नई X-Trail कार को भारत में लॉन्च लिए तैयार है। कार का हाइब्रिड वर्जन ग्लोबली मार्केट में पहले से मौजूद है।;

Update: 2024-06-25 11:46 GMT
Nissan X-Trail
Nissan X-Trail की भारत में जल्द होगी एंट्री।
  • whatsapp icon

Nissan Luxury SUV launched soon in india: दिग्गज कंपनी Nissan भारत में अपनी लेटेस्ट कार एक्स-ट्रेल (X-Trail) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस कार को इंपोर्ट करके भारत लाया जाएगा, जो एक कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) होगी। आपको बता दें, कंपनी एक्स-ट्रेल कार को पहले ही भारत में डिस्प्ले कर चुकी हैं। इस डिस्प्ले में  इस कार का हाइब्रिड वर्जन को देखा गया था।

यह कार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैल होती हैं, जिनकी कीमत भी काफी ज्यादा होती हैं। इससे अशंका जताई जा रही है कि निसान पहले इस कार को पेट्रोल पावरट्रेन के साथ लॉन्च कर सकती हैं। कंपनी इसके मार्केट रिस्पान्स को देखने के लिए ये पहले पेट्रोल पावरट्रेन मॉडल को लॉन्च कर सकती हैं। चलिए अब इस लेटेस्ट कार की कीमत और लुक पर भी एक नजर डाल लेते हैं। 

Nissan X-Trail का लुक
X-Trail का लुख काफी शानदार और स्टाइलिश हैं। यह एक फुल साइज एसयूवी है, जो बाजार में मौजूद Hyundai Tucson, Skoda Kodiaq और Jeep Compass को टक्कर दे सकती हैं। 

ऐसा होगा X-Trail का पावरट्रेन?
रिपोर्ट की मानें, तो X-Trail शुरुआत में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दस्तक दे सकती हैं। फिलहाल इस लेटेस्ट कार के स्पेसिफिकेशन के बारें में हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में X-Trail के मुख्य स्पेसिफिकेशन सामने आ सकते हैं। लेकिन कार की भारत लॉन्चिंग की कंपनी ने पुष्टि कर दी है। चलिए अब कार के लीक फीचर्स पर भी एक नजर डाल लेते हैं। 

X-Trail में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
Nissan X-Trail कार कई धांसू फीचर्स से लोडेड हो सकती हैं। इस कार में एक बड़ी टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं। साथ ही इस कार में कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलने वाले हैं।  

इस लेटेस्ट एक्स-ट्रेल में ट्विन 12.3-इंच की स्क्रीन्स और हेड-अप डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट्स का दावा है कि भारत में आने वाली कार में पैनोरैमिक सनरूक का फीचर भी दिया जा सकता है। यह 5 सीटर वर्जन के साथ आएगी, जिसके बाद 7-सीटर वर्जन के भी आने की उम्मीद कर सकते हैं। 

X-Trail के भारत में आएंगे लिमिटेड मॉडल्स
Nissan X-Trail कार एक मंहगी और इम्पोर्टेड कार है। इसके कारण भारत में इस गाड़ी के लिमिटेड मॉडल्स को ही लाया जाएगा। कहा जा रहा है कि ये कार हैलो मॉडल की तरह भारत आ सकती हैं। आपको बता दें, कार का हाइब्रिड वर्जन ग्लोबल मार्केट में मौजूद है। लेकिन इस मॉडल को यदि भारत में लाया जाएगा, तो भारत में इसकी कीमत बेहद ज्यादा हो सकती हैं। 

यह भारत में जल्द ही दस्तक दे सकती हैं। जानकारी के मुताबिक Nissan ने X-Trail को अगले महीने भारत में डेब्यू कर सकती हैं और इसके कुछ समय बाद ही कार को लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इस एसयूवी कार के बारें में हमारे पास ज्यादा जानकारी हैं बाकि की डिटेल्स जल्द ही सामने आ सकती हैं। 

 

Similar News