Electric 2W Sales 2024: बीते साल 11 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, दिसंबर में ओला फिसल गई
2024 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की सेल्स में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। इस सेगमेंट में शामिल टॉप कंपनियों में लगभग सभी को ईयरली ग्रोथ मिली है।;

One million electric scooters sold in 2024: साल 2024 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की सेल्स में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। इस सेगमेंट में शामिल टॉप कंपनियों में लगभग सभी को ईयरली ग्रोथ मिली है। इस सेगमेंट की सेल्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते साल 1.94 मिलियन ईवी में से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की हिस्सेदारी 1.14 मिलियन यानी 11,48,415 यूनिट रही। इस तरह इस सेगमेंट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का शेयर 59% रहा। जिसने 33% की मजबूत डबल अंकों की ग्रोथ दर्ज की है। बता दें कि कैलेंडर ईयर 2023 में इस सेगमेंट में 8,60,418 यूनिट बिकी थीं।
1. ओला इलेक्ट्रिक
ओला इलेक्ट्रिक ने 2024 में 4,07,547 यूनिट की बिक्री के साथ पहली पोजीशन को होल्ड किया है। सालाना आधार पर उसे 52% की ग्रोथ मिली। हालांकि, बीते साल की हर तिमाही में कंपनी को गिरावट का सामना भी करना पड़ा है। Q1 CY2024 में 120,130 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, Q2 में 108,407 यूनिट्स, Q3 में 94,171 यूनिट्स और Q4 में 84,838 यूनिट्स बिकीं। दिसंबर में ओला पहली पोजीशन से 2 नंबर पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें... कंपनी 4 जनवरी को लॉन्च करेगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 100Km तक होगी टॉप स्पीड
2. TVS मोटर कंपनी
टीवीएस मोटर ने 2024 में 220,472 आईक्यूब बेचे। इस तरह, बीते साल कंपनी ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। ये पहला मौका भी है जब कंपनी ने एक साल में 2 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। उसे साल दर साल के आधार पर 32% की ग्रोथ मिली। कंपनी ने 2023 में 1,66,580 यूनिट बेची थीं।
3. बजाज ऑटो
बजाज ऑटो ने अपनी अब तक की सबसे शानदार ईयरली ग्रोथ के साथ 193,439 चेतक बेची। उसे सालान आधार पर 169% की ग्रोथ मिली। कैलेंडर ईयर 2023 में कंपनी ने 71,941 यूनिट बेची थीं। वहीं, तब कंपनी नंबर-3 पोशीन पर रही थी। उसने एथर एनर्जी को पीछे छोड़कर इस पोजीशन को हासिल किया था। बजाज ने न केवल पिछले 12 महीनों में एथर को पीछे छोड़ा, बल्कि TVS के बहुत करीब पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें... कुछ घंटे बाद शुरू हो रही इस SUV की बुकिंग, जानिए कितना टोकन अमाउंट लगेगा
4. एथर एनर्जी
एथर एनर्जी 2024 में चौथे स्थान पर रही। कंपनी ने बीते साल 1,26,165 यूनिट्स बेचीं। साल 2023 की तुलना में उसी 20% की सालाना ग्रोथ मिली। कंपनी ने 2023 में 1,04,736 यूनिट्स बेची थीं। 2023 में एथर के 12% बाजार हिस्सेदारी से 1% कम है। कंपनी के लिए मार्च 2024 सबसे शानदार महीना रहा था, तब उसने 17,429 यूनिट बेची थीं।
5 हीरो मोटोकॉर्प
हीरो मोटोकॉर्प ने अमेरिका की जीरो मोटरसाइकिल के साथ मिलकर इस सेगमेंट में उतरी है। कंपनी ने कैलेंडर ईयर 2024 में अपने विडा ई-स्कूटर की बिक्री में लगभग तीन गुना वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने कुल 43,693 यूनिट बेचीं। इस तरह उसे 292% की ईयरली ग्रोथ भी मिली। एक साल पहले यानी कैलेंडर ईयर 2023 में कंपनी ने 11,141 यूनिट बेची थीं। कंपनी के लिए अक्टूबर (7,350 यूनिट) और नवंबर (7,344 यूनिट) सेल्स के लिहाज से सबसे बेहतर रहे।
(मंजू कुमारी)